बिजनेस

Top 10 Richest People In World: एलन मस्क नंबर वन पर, जानें मुकेश अंबानी-गौतम अडानी कहां?

Top 10 Richest People In World: मस्क ने सोमवार को एक ही दिन में अपनी दौलत में 168 अरब डॉलर जोड़े और उसके बाद मंगलवार को 8 अरब डॉलर जोड़े, जिससे उनकी कुल संपत्ति 648 अरब डॉलर हो गई। एलन मस्क की नेट वर्थ न सिर्फ ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची, बल्कि इसने उन्हें दुनिया के कुछ सबसे अमीर अरबपतियों से भी ज्यादा अमीर बना दिया है।

Image

एलन मस्क

Top 10 Richest People In World: Elon Musk ने इतिहास रच दिया है। 648 अरब डॉलर की नेट वर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मस्क की कुल संपत्ति एक दिन में 168 बिलियन डॉलर बढ़ गई, क्योंकि खबर आई थी कि उनका रॉकेट स्टार्टअप SpaceX 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर IPO आ सकता है। एलन मस्क लंबे समय से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किए हुए हैं।

टॉप 10 की सूची में एक भी भारतीय नहीं

रैंकनामकुल संपत्तिसालाना बढ़तदेशसेक्टर
1एलन मस्क648 अरब डॉलर+216 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
2लैरी पेज264 अरब डॉलर+95.6 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
3जेफ बेजोस246 अरब डॉलर+7.01 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
4सर्गेई ब्रिन245 अरब डॉलर+87.0 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
5लैरी एलिसन243 अरब डॉलर+50.4 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
6मार्क जुकरबर्ग232 अरब डॉलर+24.8 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
7बर्नार्ड अर्नॉल्ट205 अरब डॉलर+29.0 अरब डॉलरफ्रांसकंज्यूमर
8स्टीव बाल्मर166 अरब डॉलर+19.5 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
9जेन्सन हुआंग155 अरब डॉलर+40.2 अरब डॉलरअमेरिकाटेक्नोलॉजी
10वॉरेन बफेट150 अरब डॉलर+8.29 अरब डॉलरअमेरिकाविविध
18मुकेश अंबानी105 अरब डॉलर+14.0 अरब डॉलरभारतएनर्जी
20गौतम अडानी84.1 अरब डॉलर+5.40 अरब डॉलरभारतपोर्ट+
स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स

मस्क की संपत्ति दो दिन में तेजी से बढ़ी

मस्क ने सोमवार को एक ही दिन में अपनी दौलत में 168 अरब डॉलर जोड़े और उसके बाद मंगलवार को 8 अरब डॉलर जोड़े, जिससे उनकी कुल संपत्ति 648 अरब डॉलर हो गई। एलन मस्क की नेट वर्थ न सिर्फ ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंची, बल्कि इसने उन्हें दुनिया के कुछ सबसे अमीर अरबपतियों से भी ज्यादा अमीर बना दिया है। टेस्ला के CEO अब जेफ बेजोस, मार्क जकरबर्ग और जेनसेन हुआंग- तीनों से ज्यादा अमीर हैं। मस्क की नेट वर्थ को टेस्ला में उनकी लगभग 12% हिस्सेदारी से भी बढ़ावा मिला, जिसके शेयर इस साल अब तक 13% बढ़े हैं, कंपनी की गिरती बिक्री के बावजूद।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article