बिजनेस

200 से 14 रुपये प्रति Kg पर आया टमाटर,जानें कुछ हफ्तों में कैसे 95 फीसदी गिर गए दाम

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Aug 28, 2023, 02:43 PM IST

Tomato Prices Slashes In Whole Sale Market: देश की कई मंडियों (थोक मार्केट) में टमाटर की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। हालात यह है कि उत्तर भारत की कई मंडियों में टमाटर के रेट 10-30 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। और जिस तरह उत्तर भारत में टमाटर की मांग में कमी आई है, उसे देखते हुए थोक मंडी में कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

Image

टमाटर की कीमतें धड़ाम

Tomato Prices Slashes: अभी कुछ हफ्तों पहले टमाटर जेब पर इस कदर भारी था, कि लोग उसकी तुलना में पेट्रोल से करने लगे थे। आलम यह था कि रिटेल मार्केट में उसकी कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं। आलम यह था कि दक्षिण भारत में कई किसान टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए थे। हालात यह है कि थोक मार्केट में कीमतें 1400 फीसदी तक बढ़ गई थी। थोक मार्केट में कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अब मार्केट बदल गया है। और देश की कई मंडियों (थोक मार्केट) में टमाटर की कीमतें धड़ाम हो गई हैं। हालात यह है कि उत्तर भारत की कई मंडियों में टमाटर के रेट 10-30 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। और जिस तरह उत्तर भारत में टमाटर की मांग में कमी आई है, उसे देखते हुए थोक मंडी में कीमतों में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में रिटेल मार्केट टमाटर की कीमतें 40 रुपये प्रति किलोग्राम से भी नीचे आस सकती हैं।

कहां कितने कम हो गए दाम

  • केंद्र सरकार के e-Nam पोर्टल के अनुसार 27 अगस्त को आंध्र प्रदेश की MADANAPALLE मंडी में टमाटर की कीमतें न्यूनतम 14 रुपये प्रति किग्रा से लेकर अधिकतम 36 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।
  • इसी तरह उत्तर प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 28 अगस्त को टमाटर की कीमतें न्यूनतम 28.75 रुपये प्रति किग्रा से लेकर अधिकतम 50 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।
  • राजस्थान की विभिन्न मंडियों में 28 अगस्त को टमाटर की कीमतें न्यूनतम 18 रुपये प्रति किग्रा से लेकर अधिकतम 25 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।
  • हिमाचल प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 28 अगस्त को टमाटर की कीमतें न्यूनतम 13 रुपये प्रति किग्रा से लेकर अधिकतम 40 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।
  • हरियाणा की विभिन्न मंडियों में 28 अगस्त को टमाटर की कीमतें न्यूनतम 23 रुपये प्रति किग्रा से लेकर अधिकतम 35 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।

क्यों गिर गए दाम

टमाटर की कीमतें गिरने की सबसे बड़ी वजह उत्तर भारत के राज्यों से मांग में बड़ी गिरावट होना है। इसके अलावा नेपाल से टमाटर की सप्लाई बढ़ने से भी कीमतों पर असर हुआ है। इसी महीने की शुरूआत में वित्त मंत्री निर्मसा सीतारमण ने ऐलान किया था कि सरकार टमाटर की कीमतों पर लगाम कसने के लिए नेपाल से टमाटर आयात करेगी। भारत में देश का 75 फीसदी टमाटर का उत्पादन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात में होता है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article