बिजनेस

ET NOW लीडर्स ऑफ टुमौरो अवार्ड्स सीजन 13: टाइम्स नेटवर्क ने नेक्स्ट-जेन उद्यमियों को किया सम्मानित

इस वर्ष के अवॉर्ड्स “Agility. Ambition. Ascent” थीम के तहत आयोजित किए गए, जिसमें 17 अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया गया। पिछले कुछ सालों में इस अवॉर्ड्स ने भारत के MSME सेक्टर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही ऐसे कारोबारों को सामने लाया है जो इनोवेशन और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

Image

ET NOW लीडर्स ऑफ टुमौरो अवार्ड्स सीजन

मुंबई। देश के नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए टाइम्स नेटवर्क लगातार अपने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिये अवार्ड और सम्मानित करने का काम कर रहा है। इसी दिशा में टाइम्स नेटवर्क की प्रमुख पहल, ET Now Leaders of Tomorrow Season 13 Awards, जिसे IDFC FIRST Bank ने प्रस्तुत किया, 6 मार्च, 2026 को एक भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के कई ऊर्जावान और नेक्स्ट-जेन उद्यमियों ने हिस्सा लिया और यह शाम महत्वाकांक्षा, दृढ़ता और उद्यमिता की भावना का जश्न मनाने के नाम रही। Leaders of Tomorrow अब भारत के प्रमुख उद्यमिता मंचों में से एक बन गया है, जो उद्यमशीलता की भावना को सशक्त बनाने, सक्षम बनाने और उसका सम्मान करने के लिए समर्पित है। पिछले कुछ सालों में इस मंच ने भारत के MSME सेक्टर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही ऐसे कारोबारों को सामने लाया है जो इनोवेशन और आर्थिक विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

17 अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए गए

इस वर्ष के अवॉर्ड्स “Agility. Ambition. Ascent” थीम के तहत आयोजित किए गए, जिसमें 17 अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह ने ऐसे नेतृत्व को भी रेखांकित किया, जो अनिश्चितता और बदलाव से भरे माहौल में भारत के उद्यमिता इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने, उसे विस्तार देने और सही दिशा में मार्गदर्शन करने की क्षमता रखता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे थे, जिन्होंने इस अवसर पर मुख्य भाषण (Keynote Address) दिया। वहीं शिवसेना के सांसद मिलिंद देवड़ा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने टाइम्स नेटवर्क की पहल की सराहना की। उन्होंने Leaders of Tomorrow को भारत का सबसे लंबे समय से चलने वाला टेलीविजन शो बताया, जो खास तौर पर उद्यमियों को समर्पित है।

MSME सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा: शिंदे

इस क्षेत्र की थीम और विकास के बारे में बात करते हुए मुख्य अतिथि श्रीकांत शिंदे ने कहा कि यह थीम बहुत ही सटीक और समय के हिसाब से सही है। MSME सेक्टर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के विकास में MSME का योगदान 30% है। LOT भारत के उस 'ग्रोथ इंजन' को सम्मानित कर रहा है, जो भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। MSME बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत के कुल निर्यात में 50% हिस्सा MSME का है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देश में एक ऐसा माहौल बना है, जो MSME के विकास के लिए बहुत ही अनुकूल है और इसी वजह से MSME बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। स्टार्ट-अप, FDI और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में महाराष्ट्र पूरे देश में नंबर 1 पर है।

भविष्य में भी MSME के लिए विकास की बहुत सारी संभावनाएं मौजूद हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले छोटे उद्यमियों के लिए इस तरह के मंच बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन इलाकों में MSME ही विकास की सबसे अहम कड़ी साबित होते हैं। मुंबई जैसे बड़े शहरों में तो पहले से ही बहुत सारे उद्योग मौजूद हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में MSME ही 'विकसित भारत' के विकास का मुख्य इंजन हैं। SME सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है, जिससे इस उद्योग को एक नई गति और मजबूती मिलेगी। जब कोई MSME या कोई उद्यमी आगे बढ़ता है, तो उसमें समाज और देश को भी आगे ले जाने की पूरी शक्ति और क्षमता होती है।"

ज्ञानवर्धक चर्चाएं आयोजित की गईं

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लीडर्स के साथ कई ज्ञानवर्धक चर्चाएं आयोजित की गईं। “The Making of a Young AI Founder” विषय पर हुई एक फायरसाइड चैट में Alrealm Technologies के फाउंडर और CTO राहुल जॉन अजू शामिल हुए। वहीं “Climate is the New Cost Curve” शीर्षक वाली पैनल चर्चा में पर्यावरणविद् सुमैरा अब्दुलअली, The MRS Group के मानवेंद्र सिंह शेखावत और Coalition for Disaster Resilient Infrastructure के डायरेक्टर जनरल अमित प्रोथी एक साथ आए।

इसके अलावा “Building Bharat’s Industrial Future” विषय पर हुई फायरसाइड चैट में Indian National Space Promotion and Authorization Center (IN-SPACe), Department of Space, भारत सरकार के चेयरमैन और Steering Committee for Advancing Local Value-Add and Exports (SCALE), DPIIT, भारत सरकार के चेयरमैन पवन गोयनका शामिल हुए। इस चर्चा का संचालन Cosmoserve के फाउंडर और CEO तथा Indian Space Research Organisation (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक चिरंजीवी फणींद्र ने किया।

चर्चाओं का समापन “Ambition in a Fragmented World” शीर्षक वाले एक पैनल के साथ हुआ, जिसमें Rothschild & Co India और India Sanitation Coalition की चेयरपर्सन नैना लाल किदवई, Rasna International के चेयरमैन पिरुज़ खंबाटा और Hiranandani Group के को-फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर निरंजन हीरानंदानी शामिल थे।

विजेताओं का चयन प्रतिष्ठित ग्रैंड जूरी ने किया

'लीडर्स ऑफ टुमौरो अवार्ड्स सीजन 13' अवॉर्ड्स के विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित ग्रैंड जूरी ने किया, जिसमें 13 जाने-माने इंडस्ट्री लीडर्स शामिल थे। इनमें डॉ. पवन गोयनका (चेयरमैन, IN-SPACe, अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार और चेयरमैन, SCALE, DPIIT, भारत सरकार), नैना लाल किदवई (चेयर, Rothschild & Co India और India Sanitation Coalition), पिरुज खंबाटा (चेयरमैन, Rasna International), डॉ. दीपक बागला (मिशन डायरेक्टर, Atal Innovation Mission - AIM, NITI Aayog), सिद्धार्थ बनर्जी (CEO, Univo), अमित खत्री (Co-Founder, Noise), गौतम कपूर (COO और Co-Founder, Shiprocket), जयंत कृष्णा (पूर्व CEO, NSDC और Senior Fellow, Chair in US-India Policy Studies, CSIS), जेरिन वेनाड (Co-Founder और CEO, Cityflo), अनिर्बान बनर्जी (CEO, Eveready Industries), शशांक श्रीवास्तव (Executive Director, Maruti Suzuki India), नीलेश सतीश लेले (President, Chamber for Advancement of Small & Medium Businesses) और प्रशांत एस. नाइगांवकर (Startup Mentor और SME Advisor) शामिल थे।

एक महीने तक चले 'कॉल फॉर एंट्रीज' (CFE) कैंपेन के दौरान, पूरे भारत से MSME को इसमें हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। सभी एंट्रीज की पात्रता की कड़ी समीक्षा हमारे नॉलेज पार्टनर, Ernst & Young (EY) के सहयोग से की गई, और ग्रैंड जूरी ने विजेताओं को अंतिम रूप देने के लिए गहन विचार-विमर्श किया। इस शाम भारत की कुछ सबसे सम्मानित इंडस्ट्री हस्तियों ने भी शिरकत की, जिनमें डॉ. पवन गोयनका, नैना लाल किदवई, पिरुज खंबाटा, डॉ. निरंजन हीरानंदानी और अन्य शामिल थे। लीडर्स ऑफ टुमौरो अवार्ड्स का 13वां सीजन IDFC FIRST बैंक पेश कर रहा है।

विनर्स की लिस्ट नीचे दिए गए हैं—

क्रमांकश्रेणीकंपनी का नामविजेता का नाम
1Entrepreneur of the Yearमैट्रिक्स कॉमसेक प्राइवेट लिमिटेडगणेश जिवानी
2Excellence in Agriculture & Food Solutionsऑर्गेनिका बायोटेक प्राइवेट लिमिटेडगणेश कामत
3Excellence in Construction & Real Estateकल्याणी पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेडनरेश कुमार
4Excellence in D2C, Design & Lifestyle Innovationकेएनवाईए एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेडअभिजीत / वंशिका काजी
5Excellence in Digital & AI Transformationएनलाइट रिसर्च प्राइवेट लिमिटेडगरिमा भर्रद्वाज
6Excellence in Digital Commerce & Logisticsमैचलॉग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेडहर्ष गुप्ता
7Excellence in EdTech and Skill Developmentइमार्टिकस लर्निंग प्राइवेट लिमिटेडनिखिल अजीत बर्शिकर
8Excellence in EVs & Mobility Solutionsबीशुअर बडी प्राइवेट लिमिटेडसरताज लांबा
9Excellence in Global Exports & International Businessग्रास्पर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेडध्वनिल शेट
10Excellence in Health & Wellnessस्टर्लिंग एक्यूरिस वेलनेस प्राइवेट लिमिटेडराजीव शर्मा
11Excellence in Professional & Business Servicesजयम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेडप्रताप पीवीएन
12Excellence in Smart Manufacturingकल्याणी कास्ट-टेक लिमिटेडनरेश कुमार
13Excellence in Sustainabilityसूर्यालॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेडनितिन गुट्टे
14Excellence in Travel, Hospitality & Experienceट्रैवशॉप प्राइवेट लिमिटेडविकास खडारिया
15Family-Owned MSME of the Yearस्वाम प्न्युमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेडअभिषेक गंभीर
16Next-Gen Innovatorग्रास्पर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेडध्वनिल शेट
17Woman Entrepreneur of the Yearकेएनवाईए एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेडवंशिका काजी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article