बिजनेस

Patna Five Star Hotels: पटना में बनेंगे 3 नए फाइव स्टार होटल, निर्माण प्रक्रिया शुरू

Patna Five Star Hotels: पटना में कुल तीन नए फाइव स्टार होटल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजधानी के बीरचंद पटेल पथ स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक की करीब 1.5 एकड़ भूमि पर फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा।

Image

पटना में फाइव स्टार होटल

Patna Five Star Hotels: पटना में कुल तीन नए फाइव स्टार होटल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पटना के बीरचंद पटेल पथ स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक की 1.5 एकड़ भूमि पर नया फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। इसके लिए मेसर्स कुमार इन्फ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को 60 वर्ष + 30 वर्ष की लीजहोल्ड अवधि प्रदान की गई है, जिसमें इसमें से 4 वर्ष का निर्माणकाल शामिल नहीं है।

निर्माण प्रारूप और संचालन की शर्तें

चयनित एजेंसी को पूर्व संरचना ध्वस्त करते हुए पर्यटन मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार नए होटल का निर्माण करना होगा। लेटर ऑफ अवार्ड मिलने के बाद उन्हें 150 दिनों के भीतर किसी एक अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध फाइव स्टार ब्रांड जैसे JW Marriott, Hyatt Regency या ITC Hotels के साथ ऑपरेशन एवं मैनेजमेंट (O&M) अनुबंध पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। एजेंसी होटल पाटलिपुत्र अशोक, पटना की भूमि पर न्यूनतम 100 कमरों वाले फाइव स्टार होटल संचालित करने के लिए उपरोक्त तीन ब्रांडों में से किसी एक को चयनित करेगी।

लीज प्रीमियम और मासिक भुगतान

  • सालाना लीज प्रीमियम: ₹7.57 करोड़ (टैक्स और GST अलग से)।
  • यह राशि हर 5 वर्ष में 10% बढ़ेगी।
  • अतिरिक्त अग्रिम प्रीमियम (MVR): ₹28.5 करोड़, 11 वर्षों की अवधि में चुकाना होगा।
  • एकमुश्त भुगतान पर ब्याज नहीं लगेगा, अन्यथा बकाया राशि पर 9.5% सालाना ब्याज लगेगा।

पटना में फाइव स्टार होटल का उभरता भविष्य

यह परियोजना पटना के आतिथ्य क्षेत्र को मजबूत करेगी, जबकि चयनित अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के जुड़ने से शहर में पर्यटन और व्यवसाय दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) को भी ज्यादा राजस्व मिलने की उम्मीद है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article