बिजनेस

ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंचे पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित तीन एक्जेक्यूटिव, मस्क ने किया था 'फायर'

पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित तीन अधिकारियों ने ट्विटर के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। ये तीनों ही पूर्व अधिकारी हैं, जिन्हें पिछले साल एलन मस्क ने कंपनी से फायर कर दिया था। इन लोगों ने ट्विटर से हर्जाना मांगा है।

Image

पराग अग्रवाल सहित तीन पूर्व प्रमुख अधिकारी ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंचे

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पराग अग्रवाल सहित तीन अधिकारियों ने ट्विटर के खिलाफ खोला मोर्चा
  • तीनों पूर्व अधिकारियों ने किया ट्विटर पर मुकदमा
  • मुकदमे में की गई है 1 मिलियन डॉलर से अधिक की मांग

Parag Agarwal Sues Twitter : पराग अग्रवाल सहित तीन पूर्व प्रमुख अधिकारी ट्विटर के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए हैं। पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद इन तीनों को कंपनी से निकाल दिया था। इन तीन शीर्ष ट्विटर अधिकारियों ने मुकदमा दायर कर मुकदमेबाजी, जांच और उनकी पूर्व नौकरियों से संबंधित कांग्रेस द्वारा की गई पूछताछ की लागत का रीइंबर्समेंट मांगा है।

मांगा 1 मिलियन डॉलर से अधिक का हर्जाना

पूर्व-सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के पूर्व चीफ लीगल और फाइनेंशियल ऑफिसर्स के साथ, मुकदमे में दावा किया है कि उनका कुल 1 मिलियन डॉलर से अधिक का बकाया है और ये पैसा ट्विटर को उन्हें देना होगा, क्योंकि वे इस भुगतान के लिए कानूनी रूप से बाध्य है।

जांच का जिक्र नहीं किया गया है

गौरतलब है कि कोर्ट फाइलिंग में यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) ने इन अधिकारियों से जो पूछताछ की है, उससे संबंधित कई खर्चों का जिक्र किया गया है, लेकिन जांच की प्रकृति या क्या जांच अभी भी चल रही हैं, इसकी कोई डिटेल शामिल नहीं की गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अदालती दस्तावेजों के मुताबिक अग्रवाल के अलावा तत्कालीन चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सेगल ने पिछले साल एसईसी के सामने गवाही दी थी और फेडरल अधिकारियों के साथ उनका एंगेजमेंट बरकरार रहा है।

मस्क के खिलाफ जांच

एसईसी इस बात की भी जांच कर रहा है कि मस्क ने ट्विटर शेयरों को खरीदते समय सिक्योरिटीज रूल्य का पालन किया था या नहीं। ट्विटर के पूर्व चीफ लीगल ऑफिसर विजया गड्डे को बिग टेक और फ्री स्पीच को लेकर अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई में भाग लेने के लिए बुलाया गया था। उन्हें भी पिछले साल मस्क ने निकाल दिया था। मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर की डील में खरीदने के बाद अक्टूबर के अंत में अग्रवाल, गड्डे और सेगल को ट्विटर से निकाल दिया था। ट्विटर को खरीदने के बाद, मस्क ने बहुत सारे कर्मचारियों को निकाला है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को निकाले जाने से प्लेटफॉर्म की स्थिरता को लेकर चिंता जताई गई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article