बिजनेस

इन बैंकों में FD पर मिल रहा 8% तक ब्याज, चेक करें पीरियड से लेकर सबकुछ

अगर आप अपने बचत के पैसे को एफडी में डालने की सोच रहे हैं तो ठहरिए जरा! आपको ज्यादा रिटर्न कैसे मिल सकता है, हम ये बता रहे हैं। हम आपको अधिक रिटर्न देने वाले बैंकों की सूची दे रहे हैं। इसके बाद आप आसानी से ज्यादा रिटर्न ले पाएंगे।

Image

बैंक एफडी

निवेश पर बिल्कुल जोखिम नहीं लेने वाले निवेशक, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसलिए आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद भी बैंक एफडी में निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। आज हम आपको उन बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंक की सूची दे रहे हैं, जिसमें बैंक एफडी पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हम आपको 8.55% तक ब्याज, देने वाले बैंकों की सूची दे रहे हैं। ज्यादा ब्याज देने वाले बैंक में एफडी कर आप आसानी से ज्यादा रिटर्न ले पाएंगे।

जानें किस बैंक में मिल रहा ज्यादा ब्याज

बैंक का नामउच्चतम FD दर (%)1 साल FD (%)3 साल FD (%)5 साल FD (%)वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज (%)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक8.007.257.258.000.20
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक7.777.007.507.770.50
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक7.604.756.005.750.50
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक7.506.007.507.000.50
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक7.457.257.207.200.50
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक7.307.007.007.000.50
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक7.306.007.006.500.50
बंधन बैंक7.207.007.005.850.50–0.75
DCB बैंक7.156.907.007.000.25–0.50
RBL बैंक7.207.007.206.700.50
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक7.157.007.006.900.50
SBM बैंक7.307.007.107.000.50
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक7.106.357.106.750.50
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया6.756.406.256.250.50
यस बैंक7.006.657.006.750.50–0.75
इंडसइंड बैंक7.006.756.906.650.50
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक6.756.506.756.750.50
फेडरल बैंक6.756.256.756.500.50
बैंक ऑफ इंडिया6.706.256.256.000.50

एफडी करने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले उस बैंक के बारे में पता करें। अगर आप स्मॉल फाइनेंस बैंक का चुनाव करने की सोच रहे हैं तो यह पता करें कि उसकी वित्तीय स्थिति कैसी है। स्मॉल फाइनेंस बैंक में ब्याज अधिक मिलता है लेनिक जोखिम भी अधिक होता है। वहीं, बैंक में 5 लाख तक की एफडी पर इंश्योरेंस कवर दी जाती है। यानी पैसा डूबने का चांस बिल्कुल नहीं होता है। इसलिए निवेश से पहले ब्याज दर, टर्म एंड कंडीशन, निवेश की अवधि की जानकारी जरूर ले लें।

निवेश से पहले वित्तीय गोल सेट करें

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि किसी निवेशक को एफडी कराने से पहले वित्तीय गोल सेट करना चाहिए। यानी उसे यह तय करना चाहिए कि जो पैसा वह एफडी में निवेश कर रहा है, उसकी जरूरत उसे कब होगी? उसी अनुसार उसे एफडी की अवधि का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से उसे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। साथ ही पैसे की जरूरत और अपने निवेश के बीच सही तालमेल बिठा पाएगा। कई बार निवेशक बिना-सोचे समझें एफडी कर देते हैं। बाद में उनको पैसे की जरूरत होती है और वे समय से पहले एफडी को तोड़ देते है। इससे उनको नुकसान उठाना पड़ता है। बैंक प्री-विड्रावल को लेकर पेनल्टी वसूलते हैं। इससे निवेशकों को कम रिटर्न मिलता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article