बिजनेस

Dividend Paying Stocks: ये हैं इंडिया के सबसे अधिक Dividend देने वाले Stocks, बैठे-बैठे कराते हैं कमाई

Highest Dividend Paying Stocks: डिविडेंड किसी कंपनी के लाभ में भागीदारों का हिस्सा होता है जो वह कंपनी लाभ कमाने पर अपने शेयरधारकों को देती है। डिविडेंड यील्ड एक फाइनेंशियल रेशियो होता है जो दर्शाता है कि कोई कंपनी अपने स्टॉक प्राइस के मुकाबले हर साल कितना डिविडेंड देती है।

Image

सबसे अधिक डिविडेंड देने वाले शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कंपनियां देती हैं डिविडेंड
  • VST है सबसे आगे
  • वेदांता भी जमकर देती है डिविंडेड

Highest Dividend Paying Stocks: डिविडेंड एक महत्वपूर्ण फैक्टर है क्योंकि निवेशक इसे निवेश से इनकम के सोर्स के रूप में देखते हैं। ये नए निवेशकों के लिए एक आकर्षक फैक्टर है और कुछ साल पहले, जब शेयर बाजार बहुत अधिक टेक्नोलॉजी वाला नहीं था, तो ये उन टॉप फैक्टर्स में से एक हुआ करता था, जिन्हें शौकिया निवेशक भी निवेश करने से पहले ध्यान में रखते थे। टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ यह मानसिकता बदल गई। मगर अब भी कुछ लोग डिविडेंड स्टॉक्स ही तलाश करते हैं।

ये भी पढ़ें -

क्या होता है डिविडेंड (What is Dividend)

डिविडेंड किसी कंपनी के लाभ में भागीदारों का हिस्सा होता है जो वह कंपनी लाभ कमाने पर अपने शेयरधारकों को देती है। डिविडेंड यील्ड एक फाइनेंशियल रेशियो होता है जो दर्शाता है कि कोई कंपनी अपने स्टॉक प्राइस के मुकाबले हर साल कितना डिविडेंड देती है।

ये हैं 2024 में टॉप डिविडेंड यील्ड वाले शेयर, जिन्होंने अपने स्टॉक प्राइस के मुकाबले सबसे अधिक डिविडेंड (प्रतिशत में) दिया है

  • VST : 33.99 फीसदी
  • Xchanging Solutions : 27.41 फीसदी
  • BPCL : 9.20 फीसदी
  • Gujarat Toolroom : 8.01 फीसदी
  • Hindustan Petroleum Corporation : 7.67 फीसदी
  • Indian Oil Corporation : 6.93 फीसदी
  • Shri Dinesh Mills : 6.56 फीसदी
  • Vedanta : 6.5 फीसदी

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड स्टॉक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article