बिजनेस

Kaycee Industries: 4 साल में 1 लाख रु को बना दिया 74 लाख रु, लगाने वाले मालमाल, अब देगी बोनस शेयर और डिविडेंड

Kaycee Industries Share Return: केसी इंडस्ट्रीज का शेयर 23 अक्टूबर 2020 को 57 रु पर था, जबकि आज ये 4,251.55 रु पर है। यानी 4 साल में शेयर ने करीब 7359 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 74.59 लाख रु बन गए होंगे।

Image

4 साल में 1 लाख रु को बना दिया 74 लाख रु

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • केसी इंडस्ट्रीज ने दिया तगड़ा रिटर्न
  • 1 लाख रु को बना दिया 74 लाख रु
  • 4 साल का लगा समय

Kaycee Industries Share Return: कई शेयर ऐसे होते हैं, जो चुपचाप बहुत तगड़ा रिटर्न देते हैं। अकसर लोग ऐसे शेयरों को खरीदने से चूक जाते हैं। मगर यदि कोई समय पर इस तरह का शेयर खरीद ले तो उसकी मौज हो सकती है। इसी तरह का एक शेयर केसी इंडस्ट्रीज। ये शेयर पिछले 4 साल में बहुत जोरदार तरीके से भागा है। इसमें कई दिन लगातार तेजी दिखी है। आगे जानिए कितना रहा है शेयर का रिटर्न।

ये भी पढ़ें -

4 साल में किया मालामाल

केसी इंडस्ट्रीज का शेयर 23 अक्टूबर 2020 को 57 रु पर था, जबकि आज ये 4,251.55 रु पर है। यानी 4 साल में शेयर ने करीब 7359 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 74.59 लाख रु बन गए होंगे।

एक साथ तीन-तीन एक्शन

अब कंपनी 100 रु प्रति शेयर का डिविडेंड और हर शेयर पर 4 फ्री बोनस शेयर देगी। वहीं हर शेयर के 10 टुकड़े (Stock Split) भी किए जाएंगे।

1 साल में दिया 1600 फीसदी रिटर्न

  • केसी इंडस्ट्रीज के शेयर ने 1 साल में 1642 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 1049 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में शेयर 721 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है

क्या है केसी इंडस्ट्रीज का बिजनेस

केसी इंडस्ट्रीज देश में इलेक्ट्रीकल स्विच बनाने वाली दिग्गज कंपनियों में से एक है। ये एक मुंबई स्थित कंपनी है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री सेक्टर्स के लिए इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर और सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article