बिजनेस

अब विदेश में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा महंगा, 20 फीसदी लगेगा TCS

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 06:55 PM IST

TCS On International Credit Card:लिबराइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत कोई व्यक्ति रिजर्व बैंक से बिना अनुमति लिए एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख डॉलर तक की राशि विदेश में भेज सकता है। जबकि उससे ज्यादा के अमाउंट पर आरबीआई की मंजूरी लेनी होती है। ​

Image

क्रेडिट कार्ड के बदल गए नियम

TCS On International Credit Card: विदेश यात्रा पर क्रेडिट कार्ड से खर्च करना अब महंगा हो गया है। सरकार ने क्रेडिट कार्ड से विदेश में किए जाने वाले पेमेंट को Liberalised Remittance Scheme (LRS)के तहत शामिल कर दिया है। ऐसे में अब क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर 20 फीसदी TCS (Tax Collected at Source ) देना होगा। नया नियम 1 जुलाई 2023 से लागू होगा। ऐसे में अब रेगुलर इंटरेशनल यात्रा करने वालों के लिए नया नियम जेब पर ज्यादा भारी पड़ेगा।

बजट में बढ़ी थी टैक्स दरें

इसके पहले बजट 2023 में, विदेशी टूर पैकेज और LRS की TCS रेट में बढ़ोतरी की थी। इसके तहत TCS दरों को 5फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया था। हालांकि इसके तहत शिक्षा और मेडिकल खर्चों को नई शामिल किया गया है। हालांकि इस कदम से ऐसा नही है कि आप कटा हुआ TCS वापस नहीं मिलेगा। क्योंकि आप इनकम टैक्स रिटर्न भरकर, टैक्स रिटर्न क्लेम कर सकते हैं। टैक्स रिटर्न की राशि इनकम के आधार पर तय होती है।

LRS के तहत क्या है नियम

लिबराइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत कोई व्यक्ति रिजर्व बैंक से बिना अनुमति लिए एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख डॉलर तक की राशि विदेश में भेज सकता है। जबकि उससे ज्यादा के अमाउंट पर आरबीआई की मंजूरी लेनी होती है। अब तक विदेश यात्रा के दौरान खर्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड से किए गए भुगतान एलआरएस के दायरे में नहीं आते थे। वित्त मंत्रालय द्वारा नोटिपिकेशन में विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियम (FEMA), 2000 की धारा सात को हटा दिया गया है। जिससे इससे विदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड से किया गया पेमेंट एलआरएस के दायरे में आ गया है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article