बिजनेस

कैसे बनाएं 10 लाख का फंड, कैसे करनी होगी प्लानिंग, जानिए 3 आसान तरीके

एक कैलकुलेटर के अनुसार अगर आप हर महीने सिर्फ 5000 रु किसी आरईआईटी में जमा करते हैं और आपको इन 10 सालों में सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है, तो आप 10.32 लाख रु का फंड तैयार कर लेंगे। इन 10 सालों में आपकी निवेश राशि होगी 6 लाख, जबकि आपकी रिटर्न राशि होगी 4.32 लाख।

Image

कैसे बनाएं 10 लाख का फंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पीपीएफ और म्यूचुअल फंड से 10 लाख का फंड बनाना आसान
  • रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट भी हो सकता है अच्छा ऑप्शन
  • हर महीने 3-5 हजार से बन जाएगा 10 लाख का फंड

How To Create Rs 10 Lakh Fund : अकसर वे लोग जो निवेश करते हैं, उन्हें किसी खास मकसद के लिए पैसा चाहिए होता है। बहुत से लोग एक बड़ा फंड इसलिए भी तैयार करना चाहते हैं क्योंकि वे अमीर बनना चाहते हैं। इन दोनों ही चीजों के लिए आपका लगातार निवेश करना जरूरी है। अगर आप किसी टार्गेट के लिए 10 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं तो हम आपको यहां तीन ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप निवेश के जरिए 10 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं।

रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT)

आरईआईटी (REIT) या रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (Real Estate Investment Trust) एक ऐसी कंपनी है जो इकनम जनरेट करने वाली रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए कई लोगों से पैसा जमा करती है। यानी कई लोगों से पैसा जमा करके रियल एस्टेट में लगाया जाता है।

एक कैलकुलेटर के अनुसार अगर आप हर महीने सिर्फ 5000 रु किसी आरईआईटी में जमा करते हैं और आपको इन 10 सालों में सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है, तो आप 10.32 लाख रु का फंड तैयार कर लेंगे। इन 10 सालों में आपकी निवेश राशि होगी 6 लाख, जबकि आपकी रिटर्न राशि होगी 4.32 लाख।

पीपीएफ (PPF) में कितना समय लगेगा

पीपीएफ में दो चीजें REIT से अलग हैं। पहला इसमें इस समय फिक्स 7.1 फीसदी ब्याज दर है। जबकि दूसरा इसकी मैच्योरिटी फिक्स है 15 साल। पर इतना जरूर है कि आप सिर्फ 3000 रु महीना जमा करके ही पीपीएफ में 15 साल में 9.76 लाख रु का फंड बना सकते हैं। हालांकि अगर भविष्य ब्याज दर बढ़ती है तो आपका पैसा जल्दी बढ़ेगा।

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)

लास्ट ऑप्शन है म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)। एसआईपी कैलकुलेटर (SIP Calculator) के मुताबिक अगर आप हर महीने सिर्फ 4500 रु का ही निवेश करें तो 10 साल में सालाना 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न से 10.45 लाख का फंड तैयार हो जाएगा। पर ये रिटर्न कम-ज्यादा भी हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां सिर्फ निवेश के विकल्पों की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं। हर निवेश ऑप्शन के अपने जोखिम हो सकते हैं। इसलिए निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article