Post office Term Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम्स है पर, आपको टैक्स में भी बेनिफिट चाहिए और कोई सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज हम उसी के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) स्कीम है जिस पर ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। साथ ही टैक्स छूट का भी लाभ इससे उठाया जा सकता है। टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme) को नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की ब्याज दर में हर तीन महीने बदलाव किया जाता है। तो आइए इस स्कीम के बारे में जानते हैं…
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में औसतन अच्छा रिटर्न मिलता है। आप इसमें टर्म डिपॉजिट यानी 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। आप इस स्कीम में 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे का अकाउंट ओपेन करा सकते है।
कितनी मिलेगी टैक्स छूट
इस स्कीम में सालाना ब्याज जुड़ती है। इसमें आप सिर्फ 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं जबकि ज्यादा रकम के निवेश करने की किसी तरह की लिमिट नहीं है। इसमें मिलने वाला सालाना ब्याज आपके अकाउंट में जमा किया जाएगा। इस योजना में 5 साल के टर्म डिपॉजिट के लिए इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख तक का टैक्स बेनिफिट लिया जा सकता है।
क्या है ब्याज दर
इस स्कीम में निवेश करने के लिए एक साल पर 5.5% ब्याज दिया जाता है। दो और तीन साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर, ब्याज दर 5.7% और 5.8% है।
