बिजनेस

Tata Motors June quarter result: टाटा मोटर्स का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 5566 करोड़ रुपये पर पहुंचा, 74 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

Tata Motors June quarter result: टाटा मोटर्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। टाटा मोटर्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इसकी कुल आय बढ़कर 1,09,623 करोड़ रुपये हो गई है।

Image

टाटा मोटर्स रिजल्ट।

Photo : iStock

Tata Motors June quarter result: देश की प्रमुख वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 74 फीसदी बढ़कर 5,566 करोड़ रुपये हो गया है। टाटा मोटर्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की सूचना दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 3,203 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इसकी कुल इनकम बढ़कर

टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में इसकी कुल आय बढ़कर 1,09,623 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 1,03,597 करोड़ रुपये थी। आलोच्य अवधि में टाटा मोटर्स का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 2,190 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 64 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कुल आय बढ़कर 18,851 करोड़ रुपये हुई

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 18,851 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 16,132 करोड़ रुपये थी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article