बिजनेस

TCS की राह पर विप्रो समेत ये IT कंपनियां, अब वर्क फ्रॉम होम की छुट्टी

IT Companies Ending Work From Home: विप्रो, कैपजेमिनी और एलटीआईमाइंडट्री प्रमुख आईटी कंपनियां हैं। इन कंपनियों ने कर्मचारियों को सप्ताह में सभी या कम से कम 50% वर्किंग डेज पर ऑफिस आने के लिए कहना शुरू कर दिया है।

Image

आईटी कंपनियां वर्क फ्रॉम होम खत्म कर रही हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों को ऑफिस बुला रहीं आईटी कंपनियां
  • टीसीएस ने खत्म किया वर्क फ्रॉम होम
  • कई और कंपनियां उठा सकती हैं ऐसा ही कदम

IT Companies Ending Work From Home: विप्रो (Wipro), कैपजेमिनी (Capgemini) और एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree) भारत की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल हैं। इन कंपनियों ने कर्मचारियों को सप्ताह में सभी या कम से कम 50% वर्किंग डेज पर ऑफिस आने के लिए कहना शुरू कर दिया है। इसे टेक सेक्टर में वर्क फ्रॉम होल कल्चर के अंत के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी (TCS) भी वर्क फ्रॉम होम सुविधा को खत्म कर चुकी है।

बिजनेस प्रॉसेस मैनेजमेंट कंपनियां भी खत्म कर रहीं वर्क फ्रॉम होम

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आईटी और कुछ टेक कंपनियों के अलावा बिजनेस प्रॉसेस मैनेजमेंट (Business process management) या बीपीएम (BPM) कंपनियां भी कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं।

जबकि दूसरी ओर ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक संकट के कारण इंडस्ट्री क्लाइंट डिमांड की कमी का सामना कर रही है, जिससे तकनीकी खर्च घट रहा है। देश के प्रमुख आईटी हब पुणे और बेंगलुरु में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम करने के आदेश जारी किए हैं।

कौन सी कंपनी हफ्ते में कितने दिन बुला रही ऑफिस

  • एरिक्सन : 3 दिन
  • फिसर्व : 5 दिन
  • कैपजेमिनी : 3 दिन
  • टीसीएस : 5 दिन
  • एसचीएल टेक : 3 दिन
  • विप्रो : 3 दिन

फिलहाल अनिवार्य नहीं है वर्क फ्रॉम ऑफिस

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल अधिकांश आईटी कंपनियों ने कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया है। लेकिन उन्होंने अभी तक वर्किंग डेज पर ऑफिस से काम करना अनिवार्य नहीं किया है। असल में आईटी कंपनियों को कर्मचारियों द्वारा इसका विरोध किए जाने का भी डर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article