बिजनेस

Air India: 3351 करोड़ से एयर इंडिया का होगा कायापलट, चमकेंगे विमान, मिलेंगी शानदार सीट्स और सुविधाएं

Air India: एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, इस ट्रांसफॉर्मेशन का मकसद नए एयर इंडिया एक्सपीरियंस को पेश करना है, जिसमें पूरे बेड़े में आधुनिक 3-केबिन लेआउट शामिल है। इसमें सीटिंग, कालीन, पर्दे और बाकी सामानों में सुधार भी शामिल होगा।

Image

एयर इंडिया का होगा कायापलट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Air India का होगा रेनोवेशन
  • खर्च होंगे 3351 करोड़ रु
  • विमानों को जाएगा चमका

Air India: विश्व स्तर की एयरलाइन बनने के मकसद से एयर इंडिया ने अपने 67 पुराने विमानों को अपडेट करने के लिए 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3351 करोड़ रुपये) का रिफर्बिशमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप की ओनरशिप वाली यह एयरलाइन 27 नैरो-बॉडी एयरबस A320neo विमानों के साथ शुरुआत कर रही है, जिसके बाद 40 वाइड-बॉडी बोइंग विमानों का अपग्रेडेशन किया जाएगा। यह प्रोग्राम मल्टी-मिलियन डॉलर के ट्रांसफॉर्मेशन प्लान का हिस्सा है, जिसे टाटा ग्रुप उस मार्केट की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लागू कर रहा है जिसमें प्रीमियम ऑप्शन ग्राहकों के बीच अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

एयरलाइन को चमकाया जा रहा

एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, इस ट्रांसफॉर्मेशन का मकसद नए एयर इंडिया एक्सपीरियंस को पेश करना है, जिसमें पूरे बेड़े में आधुनिक 3-केबिन लेआउट शामिल है। इसमें सीटिंग, कालीन, पर्दे और बाकी सामानों में सुधार भी शामिल होगा।

पुराने विमानों को खूबसूरत बनाने की योजना

ट्रांसफॉर्मेशन वाला पहला नेरोबॉडी विमान VT-EXN है, जो एक सिंगल-आइल A320neo है। ये इस सप्ताह सोमवार को हैंगर में गया। प्रोटोटाइपिंग फेज को पूरा करने और जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद, VT-EXN के दिसंबर 2024 में कमर्शियल ऑपरेशन फिर से शुरू करने की उम्मीद है।

यह हाल ही में डिलीवर हुए और ऑपरेशन में आने वाले आठ एयर इंडिया A320neo विमानों में शामिल हो जाएगा, जिनमें पहले से ही एडवांस्ड केबिन इंटीरियर और कॉन्फ़िगरेशन हैं।

15000 न्यू-जनरेशन सीट्स

इस अपग्रेडेशन के बाद सभी कैटेगरी में (प्रीमियम इकोनॉमी, बिजनेस और इकोनॉमी क्लास में) 15,000 से अधिक न्यू जनरेशन की सीटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही, एयरलाइन 40 पुराने वाइड-बॉडी बोइंग 787 और 777 विमानों के अंदरूनी हिस्सों को पूरी तरह से अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article