नीना कोठारी एक सफल उद्यमी और अरबों रुपये की कंपनी चलाती हैं। उन्होंने 2003 में कॉफी और फूड चेन जावाग्रीन लॉन्च की। ये कंपनी इतनी कामयाब तो नहीं हुई, मगर नीना के कारोबारी सपनों को पंख जरूर लग गए।
पर कुछ समय बाद नीना के साथ एक दुखद घटना घटी। नीना के पति, बिजनेसमैन भद्रश्याम कोठारी का 2015 में कैंसर से निधन हो गया। इससे दोनों बच्चों अर्जुन और नयनतारा की जिम्मेदारी अकेले नीना पर आ गई।
बच्चों के अलावा फैमिली बिजनेस की भी जिम्मेदारी नीना पर आ गई। वे 2015 में कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की चेयरपर्सन चुनी गईं, जिसकी मार्केट कैपिटल आज करीब 458 करोड़ रु है।
चेयरपर्सन के रोल के अलावा नीना एचसी कोठारी ग्रुप के अन्य बिजनेस वेंचर्स को भी मैनेज करती हैं, जिनमें कोठारी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और कोठारी सेफ डिपॉजिट्स लिमिटेड शामिल हैं।
अब उनके बेटे अर्जुन भी कंपनी को संभालने में उनकी मदद करते हैं। वे कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के एमडी हैं।
उनकी बेटी नयनतारा की शादी श्याम और शोभना भरतिया के बेटे और के.के. बिड़ला के पोते शमित भरतिया से हुई है।