बिजनेस

Tata Capital का आईपीओ 6 अक्टूबर को खुलेगा, इन IPO में भी निवेश का मौका, पढ़ें पूरी डिटेल

आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अगले कुछ दिन काफी बिजी रहने वाला है। कई कंपनियों के आईपीओ इस हफ्ते में खुल रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं।

Image

आईपीओ

IPO में निवेश करने वालों निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। टाटा कैपिटल ने अपने 15,512 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 310-326 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बयान के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 6 अक्टूबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 8 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) तीन अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। कुल 47.58 करोड़ शेयर का आईपीओ 21 करोड़ के नए शेयर और 26.58 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। टाटा कैपिटल में वर्तमान में टाटा संस की हिस्सेदारी 88.6 प्रतिशत जबकि आईएफसी की 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा कैपिटल के 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

वीवर्क इंडिया का आईपीओ तीन अक्टूबर को खुलेगा

वीवर्क इंडिया ने अपने आगामी 3,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 615 से 648 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरे तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि यह निर्गम सार्वजनिक अभिदान के लिए तीन अक्टूबर को खुलेगा और सात अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक एक अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ पूरी तरह से 4.63 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके तहत प्रवर्तक समूह इकाई एम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी और निवेशक 1 एरियल वे टेनेंट लिमिटेड (वीवर्क ग्लोबल का हिस्सा) अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। एम्बेसी समूह के पास वर्तमान में वीवर्क इंडिया में करीब 76.21 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि वीवर्क ग्लोबल के पास 23.45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वीवर्क इंडिया के 10 अक्टूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

शील बायोटेक का आईपीओ 30 सितंबर को खुलेगा

कृषि समाधान प्रदाता कंपनी शील बायोटेक ने अपने 34.02 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO ) के लिए 59-63 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ अभिदान के लिए 30 सितंबर को खुलेगा और तीन अक्टूबर को बंद होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से 54 लाख नए शेयर पर आधारित निर्गम है। इसके लिए 59-63 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। नए निर्गम से प्राप्त राशि में से 15.88 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने, 9.11 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए और शेष राशि का उपयोग कॉर्पोरेट के सामान्य कामों के लिए किया जाएगा। कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article