बिहार इलेक्शन रिजल्ट की हलचल के बीच एक राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां पूरा देश चुनावी नतीजों पर नजरें गड़ाए बैठा था, वहीं इसी दौरान राज्य सरकार ने कर्मचारियों को DA हाइक का तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी से न सिर्फ उनकी सैलरी में अच्छा-खासा इजाफा होगा, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें अतिरिक्त आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह फैसला लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, डीए को 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य सरकार पर हर साल लगभग 1,829 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके बावजूद सरकार ने यह कदम कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में उठाया है।
इस फैसले से करीब 16 लाख लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे, जिनमें सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और शिक्षक राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर लागू करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वित्तीय दबावों के बावजूद सरकार उनके हितों और भलाई को पूरी तरह से प्राथमिकता देती है।
कुल मिलाकर, यह घोषणा तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार का यह निर्णय उनके आर्थिक बोझ को थोड़ा हल्का करने में मदद करेगा और कर्मचारियों की आय में कुछ अतिरिक्त समर्थन जोड़ देगा।
ये भी पढ़े: Share Market Today: बिहार चुनाव या अमेरिकी मार्केट का डर! अचानक क्यों टूटे सेंसेक्स–निफ्टी?
अगर महागठबंधन की सीटों का करीब से विश्लेषण किया जाए तो सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन की वजह से होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने इस चुनाव में 60 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक पार्टी दहाई अंक (10 सीटें) तक भी पहुंचती नहीं दिख रही।
इसके विपरीत, RJD अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है और लगभग 60 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। VIP को इस बार एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है, जबकि वाम दलों ने तीन सीटों पर बढ़त बना रखी है।