बिजनेस

TAC Security IPO: 27 मार्च को खुलेगा टीएसी सिक्योरिटी का IPO, टाटा-फोनपे समेत कई बड़े नाम हैं कस्टमर

TAC Security IPO: टीएसी सिक्योरिटी के नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई कस्मटर हैं। इन्हें ये सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और सॉल्युशन प्रोवाइड करती है, जिनमें बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन, सरकारी रेगुलेटरी संस्था और विभाग शामिल हैं।

Image

टीएसी सिक्योरिटी का IPO 27 मार्च को खुलेगा

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 मार्च को खुलेगा टीएसी सिक्योरिटी का IPO
  • टाटा-फोनपे भी हैं इसके कस्टमर
  • बीएसई-एनएसई भी ले रहे सेवाएं

TAC Security IPO: SaaS साइबर सुरक्षा स्टार्टअप TAC Infosec, जिसे TAC Security के नाम से जाना जाता है, का आईपीओ (IPO) 27 मार्च को खुलेगा। आईपीओ में 28,29,600 नए इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 100-106 रुपये तय किया गया है। स्टार्टअप को प्राइस बैंड के ऊपरी भाव (106 रु) पर लगभग 29.9 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। आईपीओ में लॉट साइज 1,200 इक्विटी शेयरों की तय की गयी है। यानी आप कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। ये एक एसएमई आईपीओ है।

ये भी पढ़ें -

टाटा-फोनपे समेत कई बड़े कस्टमर

टीएसी सिक्योरिटी के नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई कस्मटर हैं। इन्हें ये सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और सॉल्युशन प्रोवाइड करती है, जिनमें बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन, सरकारी रेगुलेटरी संस्था और विभाग शामिल हैं।

कंपनी एचडीएफसी, बंधन बैंक, एनपीसीआई, डीएसपी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, एनएसडीएल ई- शामिल टाटा पावर, रिलायंस कैपिटल और फोनपे को भी सर्विसेज प्रोवाइड करती है।

कैसे रहे फाइनेंशियल नतीजे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीएसी सिक्योरिटी के कस्टमर्स में बीएसई और एनएसई भी शामिल हैं। बात करें इसके फाइनेंशियल नतीजों की तो 2023 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी की इनकम 5.02 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 1.94 करोड़ रुपये रहा।

ये हैं टीएसी सिक्योरिटी के निवेशक

फाउंडर और सीईओ त्रिशनीत अरोड़ा 74% हिस्सेदारी के साथ इस स्टार्टअप में सबसे बड़े शेयरधारक हैं। इसके बाद जाने-माने निवेशक विजय केडिया हैं, जिनके पास 15% हिस्सेदारी है। अंकित विजय केडिया, चरणजीत सिंह और सुबिंदर जीत सिंह खुराना के पास क्रमशः 5%, 4% और 2% हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article