बिजनेस

BPCL Share Target: भारत पेट्रोलियम ने की कच्चे तेल के लिए डील, शेयर करा सकता है 30% फायदा, चेक करें टार्गेट

BPCL Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 735 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है। बता दें कि बुधवार को कंपनी का शेयर 566.30 रु पर बंद हुआ था। यानी बीपीसीएल का शेयर मौजूदा स्तर से निवेशकों को करीब 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

भारत पेट्रोलियम की कच्चे तेल के लिए डील

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत पेट्रोलियम ने की BP के साथ डील
  • नोमुरा ने दी BUY रेटिंग
  • शेयर करा सकता है 30% फायदा

BPCL Share Price Target: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का शेयर गुरुवार यानी 21 मार्च को फोकस में रहेगा। दरअसल कंपनी ने BP के साथ 4 महीने की अवधि का यूएस डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की सप्लाई एग्रीमेंट किया है। समझौते के मुताबिक बीपीसीएल को जून से प्रति माह 1 मिलियन बीबीएल (बैरल) क्रूड ऑयल मिलेगा। बता दें कि इससे कंपनी को फायदा होगा, जिससे इसका शेयर भी निवेशकों को प्रॉफिट दिला सकता है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने बीपीसीएल के शेयरों में निवेश की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना दिया है टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 735 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है। बता दें कि बुधवार को कंपनी का शेयर 566.30 रु पर बंद हुआ था। यानी बीपीसीएल का शेयर मौजूदा स्तर से निवेशकों को करीब 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कतर एनर्जी के साथ डील

पिछले महीने बीपीसीएल की जॉइंट वेंचर कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) ने लंबी अवधि के लिए लगभग 7.5 एमएमटीपीए लिक्विड नेचुरल गैस (एलएनजी) की खरीद के लिए कतर एनर्जी के साथ एक लॉन्ग-टर्म एलएनजी सेल एंड पर्चेज एग्रीमेंट (एलएनजी एसपीए) किया था।

6 महीनों में दिया 60 फीसदी रिटर्न

  • बीपीसीएल के शेयर ने 20 मार्च तक बीते 6 महीनों में करीब 60 फीसदी रिटर्न दिया है
  • मगर पिछले एक महीने में ये 10.6 फीसदी फिसला है
  • बीते 5 दिनों में ये शेयर 7.33 फीसदी कमजोर हुआ है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article