बिजनेस

Suzlon Share Price: दबाव में सुजलॉन एनर्जी का शेयर, आज जारी करेगी Q4 रिजल्ट, जानें क्या है उम्मीद

Suzlon Energy Share Price: आज गुरुवार को शुरुआती मजबूती के बाद सुजलॉन एनर्जी का शेयर लाल निशान में पहुंच गया है। दरअसल आज सुजलॉन एनर्जी FY25 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश करेगी। इस शेयर पर नजर रखने वाली ब्रोकरेज फर्मों का मानना ​​है कि कंपनी साल-दर-साल (YoY) आधार पर रेवेन्यू, एबिटा और शानदार प्रॉफिट के मामले में मजबूत आंकड़े पेश कर सकती है।

Image

दबाव में सुजलॉन एनर्जी का शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • दबाव में सुजलॉन का शेयर
  • शुरुआत में थी तेजी
  • उसके बाद गिरा शेयर

Suzlon Energy Share Price: आज गुरुवार को शुरुआती मजबूती के बाद सुजलॉन एनर्जी का शेयर लाल निशान में पहुंच गया है। दरअसल आज सुजलॉन एनर्जी FY25 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश करेगी। इस शेयर पर नजर रखने वाली ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि कंपनी साल-दर-साल (YoY) आधार पर रेवेन्यू, एबिटा और शानदार प्रॉफिट के मामले में मजबूत आंकड़े पेश कर सकती है। जबकि तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) तुलना में इसकी ग्रोथ दोहरे अंकों में आ सकती है। हालांकि, मार्जिन पर असर पड़ सकता है और 90-100 आधार अंक (बीपीएस) सिकुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

कितना बढ़ सकता है रेवेन्यू-प्रॉफिट

मोतीलाल ओसवाल ने उम्मीद जताई है कि मार्च 2025 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू करीब 3,577.3 करोड़ रुपये होगा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 63 प्रतिशत अधिक है।

एबिटा 502.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जिसमें एबिटा मार्जिन 15.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं प्रॉफिट 403.8 करोड़ रुपये हो सकता है, जो पिछले साल की समान तिमाही से 44 प्रतिशत अधिक है और मार्जिन 11.3 प्रतिशत है।

जेएम फाइनेंशियल का अनुमान

वहीं जेएम फाइनेंशियल को उम्मीद है कि मार्च 2025 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू 3,421.1 करोड़ रुपये होगा, जो कि पिछले साल की तुलना में 55.8 प्रतिशत और तिमाही दर तिमाही 15 प्रतिशत अधिक है।

एबिटा 524.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि पिछले साल की तुलना में 51.7 प्रतिशत और तिमाही दर तिमाही 8.6 प्रतिशत अधिक होगा, जबकि एबिटा मार्जिन घटकर 15.9 प्रतिशत रह सकता है। इसका प्रॉफिट 444.7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि पिछले साल की तुलना में 58.1 प्रतिशत और तिमाही दर तिमाही 14.9 प्रतिशत अधिक है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article