बिजनेस

Stock Market Today: शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, इंफोसिस-Eternal और इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक तेजी

Stock Market Today: गुरुवार को शेयर बाजार में हल्की तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 81213.32 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 81,591.03 पर खुला और 10 बजे तक के कारोबार के दौरान 81,816.89 पर चढ़ने के बाद 183.85 अंक या 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 81,496.17 पर है। वहीं निफ्टी 24752.25 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 24,825.10 पर खुला और इस समय 48.65 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,801.10 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock

Stock Market Today: गुरुवार को शेयर बाजार में हल्की तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 81213.32 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 81,591.03 पर खुला और 10 बजे तक के कारोबार के दौरान 81,816.89 पर चढ़ने के बाद 183.85 अंक या 0.23 फीसदी की मजबूती के साथ 81,496.17 पर है। वहीं निफ्टी 24752.25 के पिछले क्लोजिंग लेवल की तुलना में 24,825.10 पर खुला और इस समय 48.65 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 24,801.10 पर है। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आपातकालीन-शक्ति कानून के तहत आयात पर व्यापक स्तर शुल्क लगाने से रोक दिया है। इस फैसले के बाद से बाजारों में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें -

सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

  • Eternal : 1.25 फीसदी
  • इंफोसिस : 1.21 फीसदी
  • इंडसइंड बैंक : 1.21 फीसदी
  • टाटा मोटर्स : 1.16 फीसदी
  • सन फार्मा : 0.80 फीसदी
  • टाटा स्टील : 0.78 फीसदी

सेंसेक्स के इन शेयरों पर दिख रहा दबाव

  • बजाज फाइनेंस : 0.60 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व : 0.57 फीसदी
  • एशियन पेंट्स : 0.17 फीसदी
  • आईसीआईसीआई बैंक : 0.17 फीसदी
  • आईटीसी : 0.14 फीसदी
  • एचडीएफसी बैंक : 0.11 फीसदी

एशियाई बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजारों बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article