बिजनेस

Suraksha Diagnostics IPO GMP: सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स का कितना पहुंचा GMP, जानें कितना हुआ सब्सक्राइब और प्राइस बैंड

Suraksha Diagnostics IPO GMP: रक्षा डायग्नोस्टिक का आईपीओ 29 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 3 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ आवंटन 4 दिसंबर को पूरा होगा और लिस्टिंग 6 दिसंबर को निर्धारित है।

Image

सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स IPO।

Photo : Times Now Digital

Suraksha Diagnostics IPO GMP: सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स के 846 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( आईपीओ ) को निवेशकों से सुस्त प्रतिक्रिया मिली है, बोली प्रक्रिया के दूसरे दिन अब तक इस निर्गम को केवल 18% अभिदान मिला है। पहले दिन इस निर्गम को 11% अभिदान मिला था।

Suraksha Diagnostics Issue oversubscribed on Day 2: सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स को कितना मिला सब्सक्रिप्शन

  • Qualified Institutional Buyers (QIBs) - 3.32 times
  • Non Institutional Investors(NIIS) - 0.81 times
  • Employee Reserved - 0.80 times
  • Retail Individual Investors (RIIs) - 3.44 times
  • Reservation Portion Shareholder - 1.60 times
  • Total - 2.42 times
Source - BSE

यह इश्यू, जो पूरी तरह से 1.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, 3 दिसंबर तक बोली के लिए उपलब्ध रहेगा। चूंकि आईपीओ एक ओएफएस है, इसलिए कंपनी को ऑफर से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

Suraksha Diagnostics IPO: Opening Date, Allotment and Listing Date

सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स आईपीओ: खुलने की तिथि, आवंटन और लिस्टिंग की तिथि

सुरक्षा डायग्नोस्टिक का आईपीओ 29 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 3 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ आवंटन 4 दिसंबर को पूरा होगा और लिस्टिंग 6 दिसंबर को निर्धारित है।

Suraksha Diagnostics IPO GMP today: सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स आईपीओ जीएमपी आज

सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स का जीएमपी वर्तमान में गैर-सूचीबद्ध बाजारों में 0 रुपये है, जो निर्गम मूल्य पर 0% प्रीमियम दर्शाता है।

Suraksha Diagnostics IPO Price band: सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स आईपीओ प्राइस बैंड

सुरक्षा डायग्नोस्टिक्स ने 420-441 रुपये प्रति शेयर का मूल्य बैंड तय किया है, जहां निवेशक एक लॉट में 34 शेयरों और उसके बाद गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article