बिजनेस

सनी देओल चुकाएंगे बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्ज, बंगले की नीलामी का खत्म हुआ संकट

Sunny Deol To Repay Loan: बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि अभिनेता सनी देओल ने मुंबई में अपने बंगले से संबंधित बकाया राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के लोन व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं।

Image

सनी देयोल चुकाएंगे कर्ज

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • सनी देओल चुकाएंगे बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्ज
  • खत्म हुआ बंगले की नीलामी का संकट
  • सनी देओल से बैंक से किया संपर्क

Sunny Deol To Repay Loan: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने कहा है कि अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने मुंबई में अपने बंगले से संबंधित बकाया राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। बीओबी का यह बयान 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए एक्टर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सनी देओल की संपत्ति की नीलामी के लिए जारी नोटिस वापस लेने के कुछ घंटों बाद आया है।

सनी से बैंक से किया संपर्क

बैंक ने कहा है कर्ज लेने वाले (सनी देओल) ने 20 अगस्त को जारी नीलामी नोटिस के अनुसार बकाया राशि का निपटान करने के लिए बैंक से संपर्क किया। उधारकर्ता/गारंटर को सूचित किया गया था कि वह नीलामी से पहले कभी भी बकाया राशि/लागत/शुल्क और एक्सपेंडिचर का भुगतान करने के हकदार हैं।

बैंक की ओर से रविवार को जारी पब्लिक नोटिस में कहा गया था कि बैंक ने मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित 'सनी विला' की संपत्ति कुर्क की है। नीलामी के लिए रिजर्व वैल्यू 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई थी। हालांकि आज बैंक की ओर से तकनीकी इश्यू का हवाला देते हुए उस नोटिस को वापस भी ले लिया गया था।

कब से जारी है ये मामला

नोटिस में कहा गया था कि अभिनेता के पास 2002 के सरफेसी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प मौजूद है। बीओबी ने सोमवार सुबह जारी ऐसे ही एक नोटिस में कहा कि 20 अगस्त को जारी नोटिस को 'तकनीकी कारणों से वापस लिया जाता है।'

गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के लोन व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है।

पिता धर्मेंद्र हैं गारंटर

नीलामी के लिए रविवार को जारी नोटिस के अनुसार, सनी विला के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल है जो कि देओल परिवार की ओनरशिप में है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता एवं अभिनेता धर्मेंद्र लोन के व्यक्तिगत गारंटर हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article