अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद खास है रविवार, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal (9 August 2026): आज 9 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसे आप अपने राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है रविवार।

Image

आज का राशिफल (फोटो: AI)

Aaj Ka Rashifal (9 August 2026): आज श्रावण माह की एकादशी है। व्रत रखें। भगवान विष्णु और भगवान शिव की उपासना करें। आज ग्रहों के गोचर के क्रम में शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में तथा सूर्य, गुरु और बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं।

चंद्रमा बुध की राशि में रहकर यह संकेत दे रहे हैं कि आज बुध ग्रह जनित पूर्व जन्म के कर्म दोष का उपाय किया जाए। हम तीन कर्मों का फल भोगते हैं—प्रारब्ध, संचित और वर्तमान। संचित पुण्य ही हमें कष्टों से बचाता है, जो हम विभिन्न माध्यमों से ईश्वर से जुड़कर अर्जित करते हैं। नियमित पूजा, तीर्थाटन, दान, गंगा स्नान, माता-पिता की सेवा और भगवान के नाम का जाप-ये सभी संचित पुण्य को बढ़ाते हैं। इससे यह जन्म और अगला जन्म भी सुंदर व सार्थक होता है। (Today Horoscope)...

1. मेष राशि

चंद्रमा और मंगल तृतीय भाव में तथा गुरु और सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि बारहवें भाव में होकर बिजनेस में प्रगति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। नवीन कार्यों को करने के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना है। आईटी, बैंकिंग और मीडिया जॉब से जुड़े लोग यदि परिवर्तन चाहते हैं तो आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। शुक्र और मंगल करियर प्रोग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आज का उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग: पीला और नारंगी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75 प्रतिशत।

2. वृषभ राशि

चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और सूर्य तृतीय भाव में हैं। जॉब में नई अपॉर्च्युनिटी प्राप्त करने का समय है। चंद्रमा शुभ हैं। बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। धार्मिक कार्य करेंगे। राहु और मंगल पारिवारिक विवाद दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। शुक्र वित्तीय जॉब में विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करना हितकर रहेगा।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65 प्रतिशत।

3. मिथुन राशि

चंद्रमा और मंगल दोनों इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टिकोण से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप मिले हुए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 60 प्रतिशत।

4. कर्क राशि

गुरु और सूर्य इसी राशि में हैं। शनि नवम भाव में हैं। व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। चंद्रमा द्वादश भाव में हैं, जो धार्मिक कार्यों के लिए शुभ हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें, जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: शिव पुराण का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी।

शुभ अंक: 04 और 06।

भाग्य प्रतिशत: 65 प्रतिशत।

5. सिंह राशि

राशि स्वामी सूर्य और गुरु द्वादश भाव में हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। चंद्रमा एकादश भाव में हैं और बिजनेस में कोई नया कार्य देंगे। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। क्रोध का परित्याग करें। प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगी। पिता का आशीर्वाद लें।

आज का उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत: 70 प्रतिशत।

6. कन्या राशि

चंद्रमा दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए अनुकूल हैं। धन प्राप्ति के चांसेज हैं। कार्यों के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना और समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होनी चाहिए।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 04 और 06।

भाग्य प्रतिशत: 70 प्रतिशत।

7. तुला राशि

राशि स्वामी शुक्र व्यय भाव में बहुत ही शुभ रहेंगे। चंद्रमा और मंगल मिथुन राशि में हैं। दशम भाव में गुरु और बुध वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति के कारक ग्रह हैं। जॉब सुंदर और अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय: फलों का दान करें। पिता के चरण स्पर्श करके ही बाहर निकलें।

शुभ रंग: नीला और बैंगनी।

शुभ अंक: 04 और 06।

भाग्य प्रतिशत: 75 प्रतिशत।

8. वृश्चिक राशि

चंद्रमा अष्टम भाव में और शुक्र इसी राशि से एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल और बुध के गोचर से जॉब प्रोग्रेस को लेकर मन खुश रहेगा। जॉब प्रमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं, जो मन में थीं, उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और उनकी मूर्ति की एक परिक्रमा करें। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

शुभ अंक: 05 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 65 प्रतिशत।

9. धनु राशि

राशि स्वामी गुरु और सूर्य अष्टम भाव में हैं तथा चंद्रमा सप्तम भाव में आपके सपोर्ट में रहेंगे। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स के लिए प्रयास करें। जॉब और व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में लीवर के प्रति सचेत रहें।

आज का उपाय: मंदिर में ही शिव जी को जल, कुशोदक और बेलपत्र अर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

भाग्य प्रतिशत: 65 प्रतिशत।

10. मकर राशि

शनि तृतीय भाव में और चंद्रमा षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और सूर्य कर्क राशि में हैं। जॉब में नई पोस्ट पर किसी नवीन अनुबंध को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मकान खरीदने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करने से व्यावसायिक लाभ होगा।

शुभ रंग: नीला और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 80 प्रतिशत।

11. कुंभ राशि

शनि द्वितीय भाव में और चंद्रमा पंचम भाव में हैं, जो करियर में सपोर्टिंग रहेंगे। गुरु और चंद्रमा जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। कार्य बड़ा है, इसलिए किसी भी बिग बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। जॉब को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

भाग्य प्रतिशत: 65 प्रतिशत।

12. मीन राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब और व्यवसाय में प्रगति है। शनि इसी राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा का गोचर अनुकूल है। बहुत दिनों से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शुक्र का गोचर आर्थिक योगदान देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा संभव है।

आज का उपाय: श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और सफेद।

भाग्य प्रतिशत: 70 प्रतिशत।

आज एकादशी के दिन भक्ति का सरल उपाय है—भगवान विष्णु की भक्ति के क्रम में नाम जाप और संकीर्तन करें। पूरे ब्रह्मांड में जब भक्ति की बात आती है तो अजर-अमर तथा कलयुग में भी साकार रूप में श्रीराम की भक्ति में लीन हनुमान जी की बात सर्वोपरि आती है। हनुमान और भक्ति दोनों पर्यायवाची हो गए हैं। जैसे भी कर पाएं, आज हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा के 7 पाठ ही पर्याप्त हैं। दान-पुण्य करें और तीर्थाटन करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article