बिजनेस

सुदर्शन फार्मा को मिला 'वन स्टार एक्सपोर्ट हाउस' का दर्जा, एपीआई निर्माण में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम

भारतीय फार्मा कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SPIL) को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा 'वन स्टार एक्सपोर्ट हाउस' के रूप में मान्यता दी गई है। यह मान्यता 8 मई 2023 से 31 मार्च 2028 तक पांच वर्षों के लिए वैध रहेगी।

Image

स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की स्मॉल-कैप कंपनी को वाणिज्य मंत्रालय से बड़ी मान्यता

भारतीय फार्मा कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SPIL) को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा 'वन स्टार एक्सपोर्ट हाउस' के रूप में मान्यता दी गई है। यह मान्यता 8 मई 2023 से 31 मार्च 2028 तक पांच वर्षों के लिए वैध रहेगी। इस घोषणा से स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की इस स्मॉल-कैप कंपनी पर निवेशकों की नजर टिक सकती है।

शेयर 3% गिरावट के साथ लोअर सर्किट में

गुरुवार, 6 जून को दोपहर 12:16 बजे तक कंपनी के शेयर ₹30.38 पर ट्रेड कर रहे थे, जो कि 3% के लोअर सर्किट लिमिट पर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप इस समय लगभग ₹731.12 करोड़ है। कंपनी ने यह भी बताया है कि उसका असाधारण आम बैठक (EGM) गुरुवार, 12 जून 2025 को आयोजित होगी। ई-वोटिंग की प्रक्रिया 9 जून से 11 जून 2025 के बीच चलेगी, जबकि कट-ऑफ डेट 5 जून 2025 तय की गई है। शेयरहोल्डर्स इसी दिन तक की शेयर होल्डिंग के आधार पर वोटिंग कर सकेंगे।

API निर्माण में आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

भारत सरकार ने बल्क ड्रग इंडस्ट्री के लिए ₹10,000 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इसमें से ₹3,000 करोड़ तीन बल्क ड्रग पार्कों के निर्माण में खर्च होंगे, और ₹6,940 करोड़ प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना के तहत क्रिटिकल APIs, KSMs और ड्रग इंटरमीडिएट्स के निर्माण को बढ़ावा देने में लगाए जाएंगे।

सुदर्शन फार्मा चीन से आयात किए जाने वाले आवश्यक APIs का घरेलू स्तर पर निर्माण करने के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रहा है, जिससे भारत की दवा इंडस्ट्री की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article