Stocks in News: टाटा कैपिटल, हिंदुस्तान जिंक और ओला सहित 14 शेयरों पर बाजार का फोकस, रखें नजर
- Authored by: यतींद्र लवानिया
- Updated Jan 20, 2026, 08:49 AM IST
Stocks to watch: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 जनवरी को स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। वजह है कई कंपनियों के Q3 FY26 रिजल्ट, कुछ बड़े कॉरपोरेट डेवलपमेंट्स , और IPO लिस्टिंग सब्सक्रिप्शन से जुड़े अपडेट्स। IT, मेटल, पावर, रियल्टी, NBFC और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स से जुड़े शेयर आज फोकस में रहेंगे।
इन शेयरों पर रखें नजर (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)
Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के Q3 FY26 नतीजे, कुछ बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स और IPO लिस्टिंग-सब्सक्रिप्शन से जुड़ी अहम खबरें हैं। इसके चलते IT सेक्टर में LTIMindtree, Wipro और TCS पर नजर रहेगी, जबकि Havells, Hindustan Zinc और Adani Power जैसे शेयर भी अपने-अपने ट्रिगर्स के चलते फोकस में हैं। वहीं Amagi की लिस्टिंग और Shadowfax IPO ओपनिंग से प्राइमरी मार्केट का एक्शन भी आज निवेशकों की नजर में रहेगा।
Q3 Results वाले शेयर
प्रॉफिट में बड़ा मिस: LTIMindtree का Q3 FY26 प्रदर्शन मिश्रित रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट QoQ 30.5% गिरकर 959.6 करोड़ रुपये रहा, जो स्ट्रीट अनुमान 1,417 करोड़ रुपये से काफी नीचे है। कंपनी ने गिरावट की बड़ी वजह नए लेबर कोड से जुड़े वन टाइम इम्पैक्ट को बताया। आज यह शेयर नेगेटिव सेंटिमेंट में रह सकता है।
प्रॉफिट और NII दोनों में मजबूत ग्रोथ: Tata Capital ने दिसंबर तिमाही में 20.4% YoY उछाल के साथ 1,264.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं NII 20.5% बढ़कर 3,314.8 करोड़ रुपये रहा। नतीजे कंसिस्टेंट ग्रोथ दिखाते हैं।
मुनाफा 4% के करीब बढ़ा: Stainless steel wire maker Bansal Wire Industries का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 4% बढ़कर 43.2 करोड़ रुपये रहा। छोटे कैप सेगमेंट में स्टॉक ट्रैकिंग में रहेगा।
स्थिर प्रदर्शन: Oberoi Realty का नेट प्रॉफिट 0.7% YoY बढ़कर 622.6 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 5.8% बढ़कर 1,492.6 करोड़ रुपये पहुंचा। आज शेयर में माइल्ड पॉजिटिव रिएक्शन संभव है।
रेवेन्यू बीट: Havells India का नेट प्रॉफिट 6.4% YoY बढ़कर 301 करोड़ रुपये रहा, लेकिन अनुमान से कम रहा। रेवेन्यू 14.2% बढ़कर 5,573 करोड़ रुपये रहा, जो स्ट्रीट अनुमान से थोड़ा ऊपर है। यानी टॉपलाइन स्ट्रॉन्ग, पर मार्जिन/प्रॉफिट चिंता आज शेयर की दिशा तय कर सकती है।
46% प्रॉफिट जंप: Vedanta ग्रुप की Hindustan Zinc का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 46.2% YoY बढ़कर 3,916 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि commodity prices, production बढ़ने और मजबूत डॉलर का फायदा मिला। मेटल्स पैक में यह शेयर आज आउटपरफॉर्म कर सकता है।
कॉरपोरेट डेवलपमेंट वाले शेयर
NCLAT से बड़ी राहत: Adani Power को बड़ा लीगल बूस्ट मिला है। NCLAT दिल्ली ने Vidarbha Industries Power Limited के लिए 4,000 करोड़ रुपये के resolution plan के खिलाफ अपीलें खारिज कर दीं। इससे कंपनी के लिए क्लैरिटी और एग्जीक्यूशन विजिबिलिटी बढ़ती है।
नए CFO की एंट्री: Ola Electric Mobility ने Deepak Rastogi को CFO नियुक्त किया है, जो 20 जनवरी से प्रभावी होगा। मौजूदा CFO Harish Abichandani ने 19 जनवरी को इस्तीफा दिया था। मैनेजमेंट बदलाव के चलते स्टॉक में वोलैटिलिटी संभव है।
IPO DRHP फाइल: UPL की subsidiary Advanta Enterprises ने SEBI के पास DRHP फाइल किया है। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। कुल 3.61 करोड़ शेयर, जिसमें UPL 2.81 करोड़ शेयर बेचेगी। यह UPL के लिए कैश/वैल्यू अनलॉकिंग एंगल बन सकता है।
जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन अलॉट: Amber Enterprises को YEIDA से 100 acres land अलॉट हुई है। यह जमीन Sector 8, Jewar Airport के पास है, जहां कंपनी नया manufacturing facility लगाएगी। कैपेक्स और ग्रोथ स्टोरी के लिहाज से स्टॉक फोकस में रहेगा।
CEO का इस्तीफा: Capri Global Capital के CEO Monu Ratra (Oct 2025 में नियुक्त) ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है। वे 31 जनवरी 2026 से पद छोड़ेंगे। मैनेजमेंट चेंज का असर NBFC स्टॉक्स में सेंटीमेंट पर पड़ सकता है।
नया प्लांट शुरू: Deepak Nitrite की सहायक कंपनी Deepak Chem Tech ने गुजरात के दहेज में नाइट्रेशन और हाइड्रोजन प्लांट चालू किया है। यह प्रोजेक्ट करीब 85 करोड़ रुपये कैपेक्स का है और 11 जनवरी को चालू हुआ। ऑपरेशनल ट्रिगर आज शेयर में पॉजिटिव संकेत दे सकता है।
ऑनबोर्डिंग डिले की शिकायतें: IT कर्मचारियों की संस्था NITES ने श्रम मंत्री के पास Wipro के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी ने करीब 250 फ्रेशर की ऑनबोर्डिंग में देरी की है। यह खबर आज Wipro पर सेंटिमेंट प्रेशर बना सकती है।
सऊदी अरब में रीजनल हेडक्वार्टर: TCS ने Saudi Arabia में अपना रीजनल हेडक्वार्टर शुरू किया है। कंपनी ने 16.5 लाख सऊदी रियाल यानी करीब 4 करोड़ रुपये का निवेश किया है, ताकि लोकल नियमों के अनुसार प्रोजेक्ट बिडिंग में पात्रता बनी रहे। यह मिडल ईस्ट एक्सपेंशन के लिहाज से अहम है।
आईपीओ
इस हफ्ते लिस्टिंग: Amagi Media Labs IPO का अलॉटमेंट पूरा हो चुका है और यह बुधवार, 21 जनवरी को NSE-BSE पर लिस्ट होगा।
GMP 17 रुपये बताया गया है, जो पिछले सेशन के 19.5 रुपये से कम है। लिस्टिंग डे पर नजर रहेगी।
आज खुलेगा सब्सक्रिप्शन: Shadowfax Technologies का IPO 1,907.27 करोड़ रुपये का है। यह IPO आज 20 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है और अगले हफ्ते लिस्टिंग संभावित है। GMP 6 रुपये के आसपास है, जिससे अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब 130 रुपये संकेतित है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।