बिजनेस

Stocks In News: वेदांता, Vi और RVNL सहित इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन

Stocks in News: खबरों के दम पर आज (29 जनवरी) को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार के दौरान चुनिंदा शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। तीसरी तिमाही के नतीजों, कॉरपोरेट ऐलान, निवेश योजनाओं, अधिग्रहण, क्रेडिट रेटिंग एक्शन और बड़े प्रोजेक्ट अपडेट्स के चलते कई दिग्गज कंपनियां निवेशकों के रडार पर हैं।

stock in News

इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Stocks In News Today 29 जनवरी को आज खबरों वाले स्टॉक्स तीसरी तिमाही के नतीजों, कॉरपोरेट एक्शन, निवेश, अधिग्रहण और क्रेडिट रेटिंग से जुड़े मामलों के चलते कई बड़े स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर हैं। इनमें Vedanta, Vodafone Idea, HAL, Rail Vikas Nigam, SBI और Wipro जैसे शेयर फोकस में रह सकते हैं।

वेदांता और हिंदुस्तान जिंक

Vedanta ने Hindustan Zinc के OFS में ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन एक्सरसाइज करने का फैसला किया है। कंपनी ने बेस ऑफर साइज 3.35 करोड़ शेयरों के अलावा 1.4 करोड़ अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प अपनाया है। इससे प्रमोटर हिस्सेदारी और कैश फ्लो से जुड़ी हलचल पर बाजार की नजर रहेगी।

वोडाफोन आईडिया

Vodafone Idea ने ग्रोथ की राह पर लौटने के लिए अगले तीन साल में करीब 45,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बताई है। कंपनी के सीनियर अधिकारी के मुताबिक यह निवेश नेटवर्क विस्तार और सर्विस क्वालिटी सुधार पर केंद्रित रहेगा। कैपेक्स प्लान के चलते शेयर में वोलैटिलिटी संभव है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश के सबसे बड़े बैंक State Bank of India (SBI) ने विदेशी कारोबार के लिए 25 करोड़ डॉलर यानी करीब 2,250 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह फंड 12 महीने की अवधि वाले अनसिक्योर्ड बॉन्ड के जरिए जुटाया गया है, जिस पर SOFR से 50 बेसिस पॉइंट ज्यादा कूपन मिलेगा। फंडिंग कॉस्ट और इंटरनेशनल बिजनेस स्ट्रैटेजी पर निवेशकों की नजर रहेगी।

TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशन

TVS Supply Chain Solutions की सब्सिडियरी 3PL Warehousing Pvt Ltd ने हैदराबाद की Swamy and Sons 3PL का 88 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। यह डील FMCG लॉजिस्टिक्स सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

बायोकॉन

S&P Global Ratings ने Biocon Biologics की क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड करते हुए आउटलुक स्टेबल रखा है। एजेंसी ने स्ट्रक्चर्ड डेट में कमी को इसका मुख्य कारण बताया है। रेटिंग अपग्रेड से फंडिंग और बैलेंस शीट सेंटिमेंट बेहतर हो सकता है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) अगले तीन साल में अपने मौजूदा प्लांट्स में सेमी-नॉकडाउन SuperJet 100 एयरक्राफ्ट का रोल-आउट शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी के CMD डीके सुनील के बयान के बाद डिफेंस और एविएशन सेगमेंट में HAL को लेकर पॉजिटिव सेंटिमेंट बन सकता है।

रेल विकास निगम

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) GPT जॉइंट वेंचर को नॉर्दर्न रेलवे के 1,201.35 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में L1 यानी सबसे कम बोलीदाता घोषित किया गया है। ऑर्डर बुक और रेवेन्यू विजिबिलिटी के लिहाज से यह अपडेट अहम माना जा रहा है।

विप्रो

Wipro ने एजेंट-नेटिव सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म Factory के साथ पार्टनरशिप की है। यह कंपनी Wipro Ventures के पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस साझेदारी के जरिए एंटरप्राइजेज में एजेंट-नेटिव डेवलपमेंट को ऑपरेशनल बनाने में मदद मिलेगी।

तिमाही नतीजों वाले स्टॉक्स

दिसंबर तिमाही में कंपनियों के नतीजे मिले-जुले रहे, जहां कई शेयरों में रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद मुनाफे पर दबाव दिखा। मजबूत प्रॉफिट ग्रोथ और ऑपरेशनल सुधार दिखाने वाली कंपनियों के शेयरों में आज सेलेक्टिव एक्शन देखने को मिल सकता है।

CompanyQ3 ProfitProfit Change (YoY)Q3 Revenue / NIIRevenue / NII Change (YoY)
Balkrishna IndustriesRs 382.15 crore−15% (Rs 449.5 crore)Rs 2,736.8 crore+6.9% (Rs 2,560.3 crore)
BirlasoftRs 119.9 crore+2.5% (Rs 116.9 crore)Rs 1,347.5 crore−1.1% (Rs 1,362.7 crore)
Cochin ShipyardRs 144.7 crore−18.3% (Rs 177 crore)Rs 1,350.4 crore+17.7% (Rs 1,147.6 crore)
GE Vernova T&D IndiaRs 290.8 crore+103.8% (Rs 142.7 crore)Rs 1,700.6 crore+58.4% (Rs 1,073.7 crore)
Gland PharmaRs 261.5 crore+27.7% (Rs 204.7 crore)Rs 1,695.4 crore+22.5% (Rs 1,384 crore)
GPT InfraprojectsRs 20.15 crore−5.9% (Rs 21.4 crore)Rs 283.9 crore+2.1% (Rs 278.1 crore)
Larsen & ToubroRs 3,215 crore−4% (Rs 3,359 crore)Rs 71,450 crore+10% (Rs 64,668 crore)
Lodha DevelopersRs 956.9 crore+1.3% (Rs 944.4 crore)Rs 4,672.5 crore+14.4% (Rs 4,083 crore)
Mahindra & Mahindra Financial ServicesRs 810.4 crore−9.9% (Rs 899.5 crore)NII Rs 2,304.5 crore+20.6% (Rs 1,911.3 crore)
National Securities DepositoryRs 89.6 crore+4.4% (Rs 85.8 crore)Rs 359.6 crore−0.8% (Rs 362.6 crore)
SBI Cards & Payment ServicesRs 556.6 crore+45.2% (Rs 383.2 crore)Rs 5,127.3 crore+11% (Rs 4,618.7 crore)
SymphonyRs 20 croreTurnaround (Loss Rs 10 crore)Rs 179 crore−7.3% (Rs 193 crore)
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article