बिजनेस

Canara Bank Share Price: टुकड़ों में बंट सकता है इस बैंक का शेयर, 1 साल में करा चुका डबल कमाई

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 25, 2024, 01:43 PM IST

Stock split 2024: अगर बोर्ड ने शेयरों के बंटवारे की मंजूरी मिली तो 7 साल के बाद कोई बैंक के लिए एक बड़ा कॉरपोरेट ईवेंट होगा। इसके पहले 20 फरवरी 2017 को केनेरा बैंक ने राइट्स इश्यू का ऐलान किया था। इस राइट्स इश्यू का साइज 1124 करोड़ रुपये का था।

Image

Canara Bank Share Price: टुकड़ों में बंट सकता है इस बैंक का शेयर, 1 साल में करा चुका डबल कमाई

Stock split 2024: केनेरा बैंक (Canara Bank) स्टॉक स्प्लिट पर अगले हफ्ते फैसला करेगी। बैंक ने कहा है कि 26 फरवरी 2024 यानी सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग है। इस दिन शेयरों के बंटवारे का फैसला किया जाएगा। बैंक ने जानकारी दी है कि डायरेक्टर्स, बैंक के बड़े अधिकारी, बैंक की सिक्योरिटीज के लिए ट्रेडिंग विंडो 7 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक बंद रहेगा। बोर्ड की मीटिंग ऐसे दिन है जब मार्केट ओपन रहेगा। ऐसे में सोमवार को निवेशकों का ध्यान इस बात पर जरूर रहेगा कि बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट पर क्या फैसला किया है।

7 साल के बाद होगा बड़ा ईवेंट

अगर बोर्ड ने शेयरों के बंटवारे की मंजूरी मिली तो 7 साल के बाद कोई बैंक के लिए एक बड़ा कॉरपोरेट ईवेंट होगा। इसके पहले 20 फरवरी 2017 को केनेरा बैंक ने राइट्स इश्यू का ऐलान किया था। इस राइट्स इश्यू का साइज 1124 करोड़ रुपये का था।

केनेरा बैंक के शेयरों ने 4 साल में 625 फीसदी का रिटर्न दिया

कोविड के बाद से ही इस पीएसयू बैंक के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिली है। एनएसई में बैंक के शेयरों का भाव इन 4 चार सालों के दौरान 80 रुपये से बढ़कर 580 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। यानी शेयर होल्डर्स को इस दौरान 625 फीसदी का फायदा हुआ है। पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है। बैंक के शेयर प्राइस इस दौरान 115 फीसदी बढ़े हैं। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि पिछले 6 महीने में बैंक के शेयरों की कीमतों में 75 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article