देश

'हम जल्द नए शिक्षा मंत्री से करेंगे मुलाकात', पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद CJP प्रतिनिधियों का आया बयान

CJP Protest Ends: कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने जल्द ही नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने की बात कही है। सौरभ दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात की।

Image

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका

Photo : ANI

CJP Protest Ends: कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने जल्द ही नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने की बात कही है। सौरभ दास और आशुतोष रांका ने शनिवार का शाम दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात उन्होंने अनुराग कुमार को अपनी चिंताओं से अवगत कराया। इस मुलाकात के बाद, सौरभ दास और आशुतोष रांका का बयान भी सामने आया।

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हमारी चिंताओं और मांगों पर ध्यान दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द नए शिक्षा मंत्री से मिलेंगे। सरकार ने एक महीने के अंदर मीटिंग करने का वादा किया है और फिर हम देखेंगे कि क्या होता है।

आशुतोष रांका ने कहा, ''बैठक सकारात्मक रही। पिछले कुछ दिनों में हुई सभी घटनाओं पर विस्तार चर्चा हुई। 20 तारीख को जो कुछ हुआ, वह बहुत बुरा था।'' हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दिल्ली पुलिस की ओर से लगातार सहयोग मिलता रहा। हमने यह भी माना।

उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक नए चैप्टर की शुरुआत है। हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं जिसमें एफआईआर वापस लेने और आगे कोई नई एफआईआर दर्ज नहीं करने का आश्वासन भी शामिल है। उन्होंने कहा, ''अंत भला तो सब भला। हम देश के युवाओं का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।''

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले रांका?

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आशुतोष रांका ने कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि देश के लोगों ने पिछले कई वर्षों में इतनी खुशी महसूस की होगी। यह खुशी महज किसी मंत्री के इस्तीफे की नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की वापसी और नागरिकों के अधिकारों एवं जिम्मेदारियों को फिर से हासिल करने की है।''

उन्होंने इसे एक बड़ी जीत करार देते हुए कहा कि पिछले 37 दिनों में देश ने जो आंदोलन देखा, उसे इतिहास में उस पल के तौर पर याद किया जाएगा, जब देश के युवा सड़कों पर उतरे और अपने देश की रक्षा और उसके लिए आवाज उठाई।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आंदोलन खत्म

सनद रहे कि धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों ने सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों की मांगों को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद, सीजेपी ने जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन वापस ले लिया और छात्रों से शांतिपूर्वक घर वापस लौटने की अपील की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article