बिजनेस

Stock Market Closing Today: तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में 447 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 140 अंक चढ़ा

Stock Market Closing Today: रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी से स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को तीन दिन की गिरावट से उबरा। सेंसेक्स में 447 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 140 अंक ऊपर बंद हुआ। यह उछाल बाजार में निवेशकों के विश्वास की वापसी का संकेत है।

Image

जानिए शेयर बाजार का हाल (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Stock Market Closing Today: रिलायंसइंडस्ट्रीजऔरएचडीएफसीबैंकजैसेबड़ेशेयरोंकीतेजीकेदमपरस्थानीयशेयरबाजारमंगलवारकोतीनदिनकीगिरावटसेउबरनेमेंसफलरहा। बीएसईसेंसेक्स 446.93 अंकयानी 0.55% बढ़कर 81,337.95 परबंदहुआ, जबकिएनएसईनिफ्टी 140.20 अंकयानी 0.57% बढ़कर 24,821.10 अंकपरबंदहुआ।

शीर्ष कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी

सेंसेक्सकीकंपनियोंमेंरिलायंसइंडस्ट्रीजने 2.21% कीसर्वाधिकबढ़तदर्जकी। इसकेअलावालार्सनएंडटुब्रो, एशियनपेंट्स, टाटामोटर्स, अदाणीपोर्ट्स, टाटास्टील, मारुति, भारतीएयरटेल, बजाजफाइनेंसऔरएचडीएफसीबैंकभीलाभमेंरहे। वहीं, एक्सिसबैंक, टाटाकंसल्टेंसीसर्विसेज, टाइटनऔरआईटीसीकेशेयरगिरावटकेसाथबंदहुए।

विदेशी निवेशकों ने किया भारी बिकवाली

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 6,082.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

एशियाई और वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे। यूरोप के बाजार दोपहर सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

तेल कीमतों में उछाल

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63% बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सोमवार को भी गिरावट, सेंसेक्स 572 अंक टूटा था

सोमवार को भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 572.07 अंक यानी 0.70% लुढ़ककर 80,891.02 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 156.10 अंक यानी 0.63% गिरकर 24,680.90 पर बंद हुआ।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article