बिजनेस

Stock Market Today: लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स नये शिखर पर, निफ्टी पहली बार 25,000 के पार

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 1, 2024, 06:06 PM IST

Stock Market Today: एनएसई निफ्टी भी पहली बार 25,000 अंक के स्तर को पार कर गया। इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी रही। एनएसई निफ्टी पहली बार 25,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

Image

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन उछाल

Photo : PTI

Stock Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 126 अंक चढ़कर अपने एक और नये शिखर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी पहली बार 25,000 अंक के स्तर को पार कर गया। इंडेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार में तेजी रही। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 126.21 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 81,867.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 388.15 अंक की बढ़त के साथ 82,129.49 अंक तक चला गया था।

आज के टॉप गेनर्स

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ नये शिखर 25,010.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 127.15 अंक की बढ़त के साथ 25,078.30 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, मारुति सुजुकी इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इसके उलट, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.98 प्रतिशत बढ़कर 81.63 डॉलर प्रति बैरल रहा।

एशियाई मार्केट

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 3,462.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को भी नए रिकॉर्ड स्तर तक गए थे। सेंसेक्स बुधवार को 285.94 अंक और एनएसई निफ्टी 93.85 अंक चढ़ा था।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article