Stock Market Holidays : भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) आमतौर पर राष्ट्रीय और सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहते हैं। इस सप्ताह (28 अप्रैल से 4 मई 2025 के बीच) शेयर बाजार तीन दिन के लिए बंद रहेगा। इस दौरान मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर भी शामिल हैं। हालांकि, स्टॉक मार्केट की छुट्टियां बैंक और सार्वजनिक छुट्टियों से अलग होती हैं, इसलिए ट्रेडिंग केवल निर्धारित बाजार हॉलिडे पर रुकेगी।
इस सप्ताह बाजार में छुट्टियां
1 मई 2025 (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर BSE और NSE बंद रहेंगे। चूंकि दोनों स्टॉक एक्सचेंज मुंबई में स्थित हैं, इसलिए इस दिन अवकाश होता है।
3 मई 2025 (शनिवार) और 4 मई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के चलते बाजार बंद रहेगा।
अक्षय तृतीया पर बाजार खुला रहेगा
अक्षय तृतीया (30 अप्रैल 2025) के दिन भारतीय शेयर बाजार में कोई अवकाश नहीं रहेगा। सामान्य तरीके से ट्रेडिंग जारी रहेगी। अक्षय तृतीया को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है।
2025 में शेयर बाजार अवकाशों की पूरी लिस्ट
महाशिवरात्रि - 26 फरवरी (बुधवार)
होली - 14 मार्च (शुक्रवार)
ईद-उल-फितर - 31 मार्च (सोमवार)
महावीर जयंती - 10 अप्रैल (गुरुवार)
डॉ. आंबेडकर जयंती - 14 अप्रैल (सोमवार)
गुड फ्राइडे - 18 अप्रैल (शुक्रवार)
महाराष्ट्र दिवस - 1 मई (गुरुवार)
स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त (शुक्रवार)
गणेश चतुर्थी - 27 अगस्त (बुधवार)
गांधी जयंती/दशहरा - 2 अक्टूबर (गुरुवार)
दिवाली लक्ष्मी पूजन - 21 अक्टूबर (मंगलवार) (मुहूर्त ट्रेडिंग भी इसी दिन)
दिवाली बलिप्रतिप्रदा - 22 अक्टूबर (बुधवार)
गुरु नानक जयंती - 5 नवंबर (बुधवार)
क्रिसमस - 25 दिसंबर (गुरुवार)
