बिजनेस

Stock Market Holidays March 2026: मार्च में पूरे 12 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

अगर आप शेयर बाजार से कमाई करते है तो आपको बता दें मार्च महीने में होली के अलावा कई और त्यौहार पड़ने की वजह से बाजार 12 दिन बंद रहेगा। इसमें शनिवार रविवार के अलावा 3 अन्य छुट्टियां शामिल हैं, ऐसे में आइए बताते हैं मार्च में कब कब बाजार बंद है?

Image

SHare market holiday

अगर आप भी बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए मार्च का महीना थोड़ा अलग रहने वाला है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाला मार्केट इस महीने पूरे 12 दिन बंद रहेगा। वीकेंड की छुट्टियों के अलावा, मार्च में तीन बड़े त्योहारों के कारण विशेष ट्रेडिंग हॉलिडे (Trading Holidays) भी हैं। इसका मतलब है कि इस महीने करीब 40 फीसदी समय तक शेयर बाजार में कोई हलचल नहीं होगी। अगर आप भी ट्रेडिंग करते हैं, तो छुट्टियों की यह लिस्ट आपके लिए बहुत जरूरी है, ताकि आप अपनी निवेश रणनीति (Investment Strategy) उसी के अनुसार बना सकें।

वीकेंड के अलावा कब कब बंद है मार्केट?

मार्च 2026 में कुल चार शनिवार और पांच रविवार हैं, जिस वजह से बाजार 9 दिन पहले से ही बंद रहेगा। इसके अलावा, तीन बड़े त्योहारों के चलते मार्केट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी और कमोडिटी मार्केट सभी सेगमेंट्स बंद रहेंगे। मार्च महीने में पड़ने वाले विशेष ट्रेडिंग हॉलिडे इस प्रकार हैं:

  • 3 मार्च (मंगलवार): होली के त्योहार के चलते बाजार बंद रहेगा।
  • 26 मार्च (गुरुवार): राम नवमी की छुट्टी रहेगी।
  • 31 मार्च (मंगलवार): श्री महावीर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

होलिका दहन और होली के दिन बाजार का हाल

निवेशकों के मन में यह सवाल हो सकता है कि होलिका दहन या रंग के दिन बाजार खुला रहेगा या नहीं? तो आपको बता दें कि 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी, जो होलिका दहन के साथ ही है। हालांकि, अगले दिन 4 मार्च को शेयर बाजार में सामान्य ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी, भले ही देश के कई हिस्सों में उस दिन होली खेली जा रही हो। मार्केट हमेशा की तरह सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे तक काम करेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article