Gujarat Gas Share Price Target 2025: बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। मगर गुजरात गैस का शेयर 5.50 रु या 1.38 फीसदी की मजबूती के साथ 404.95 रु पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 393.25 रु तक फिसला, पर अंत में हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल गुजरात गैस लिमिटेड के शेयरों को लेकर बुलिश है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स के जुड़ने और मौजूदा यूनिट्स के विस्तार के साथ कंपनी की लॉन्ग टर्म वॉल्यूम ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं। इसलिए ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें -
Gujarat Gas Share Price Target 2025
मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि गुजरात गैस के शेयर 475 रु के टार्गेट के साथ खरीदें। जबकि आज इसका शेयर 404.95 रु पर बंद हुआ। यानी मौजूदा भाव से इसका शेयर 17 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर में कर रही भारी निवेश
मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि गुजरात गैस ठाणे रूरल, अहमदाबाद रूरल और राजस्थान के नए अधिग्रहीत क्षेत्रों में औद्योगिक गैस अपनाने को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रही है। गुजरात गैस लिमिटेड का शेयर मंगलवार को भी 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 400 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
