बिजनेस

Spicejet Share Price: स्पाइसजेट के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी, इस वजह से दिखा आज उछाल

Spicejet Share Price: स्पाइसजेट के प्रमोटर और चेयरमैन अजय सिंह कथित तौर पर एयरलाइन में अपनी 10% से अधिक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं। यह कदम नए फंडिंग राउंड के हिस्से के रूप में उठाया गया है, जिसका उद्देश्य संघर्षरत एयरलाइन को वित्तीय चुनौतियों से उबरने और ग्राउंडेड विमानों को सेवा में वापस लाने में मदद करना है।

Image

स्पाइसजेट के शेयर।

Photo : iStock

Spicejet Share Price: सोमवार यानी आज शुरुआती कारोबार में ही स्पाइसजेट के शेयर में 5 फीसदी से अधिक बढ़त देखने को मिली। स्पाइसजेट के शेयर की कीमत में तेजी कंपनी ने कार्लाइल एविएशन के साथ ऋण पुनर्गठन समझौते और निपटान के ऐलान के बाद देखने को मिली।

स्पाइसजेट के शेयर की आज कैसी रही चाल

स्पाइसजेट का शेयर सोमवार को बीएसई पर 63.65 रुपये पर खुला, जो पिछले दिनों के बंद भाव 61.46 रुपये की तुलना में 3.56 फीसदी ज्यादा है। इसके बाद स्पाइसजेट के शेयर की कीमत 5 फीसदी बढ़कर 64.86 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई, जो 5 फीसदी से अधिक है। स्पाइसजेट शेयर की कीमत पिछले एक साल में लगभग 58 फीसदी से अधिक चढ़ी है। स्पाइसजेट ने जो विज्ञप्ति जारी की उसके अनुसार, कंपनी और कार्लाइल एविएशन मैनेजमेंट लिमिटेड ने स्पाइसजेट के कुछ विमान पट्टे दायित्वों के पुनर्गठन के लिए एक टर्म शीट में एंट्री की है, जो कुल मिलाकर 137.68 मिलियन डॉलर (30 जून, 2024 तक) है।

प्रमोटर बड़ी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश में

पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह लगभग 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बड़ी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि एयरलाइन ने पहले 64 निवेशकों के समूह से लगभग 2,250 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी, लेकिन यह केवल 1,060 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। इसकी वजह प्राथमिक निवेशकों में से एक का पीछे हटना था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article