बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 अगस्त 2025: सोना में उछाल, चांदी में नरमी, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना-चांदी 1 लाख रुपए के पार पहुंचकर एक-दूसरे से आगे बढ़ने को आतुर है। इनकी कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का असर पड़ता है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

रक्षा बंधन से पहले जानें सोना-चांंदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। लेकिन ओवर ऑल बढ़त ही हो रही है। अब सोना-चांदी 1 लाख रुपये पार कर धमाल मचा रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 100942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 114732 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट100703 रुपये प्रति 10 ग्राम101406 रुपये प्रति 10 ग्राम100942 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट100300 रुपये प्रति 10 ग्राम101000 रुपये प्रति 10 ग्राम100538 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट92244 रुपये प्रति 10 ग्राम92888 रुपये प्रति 10 ग्राम92463 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट75527 रुपये प्रति 10 ग्राम76055 रुपये प्रति 10 ग्राम75707 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट58911 रुपये प्रति 10 ग्राम59323 रुपये प्रति 10 ग्राम59051 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999115250 रुपये प्रति किलो114893 रुपये प्रति किलो114732 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 3,600 रुपये उछलकर 1,02,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क की घोषणा के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया, जिससे सोने के दाम में तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,600 रुपये उछलकर 1,02,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा संघ के अनुसार, इसके अलावा, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 1,500 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। बुधवार को चांदी 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 9.76 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 3,379.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 1.37 प्रतिशत बढ़कर 38.34 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्यों बढ़े दाम

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी का कारण नए सिरे से उत्पन्न व्यापार को लेकर चिंताएं हैं जिनसे पारंपरिक सुरक्षित-संपत्तियों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार तनाव और बढ़ गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक...जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,375 डॉलर के स्तर से ऊपर रही। इसे डॉलर सूचकांक के 98 से नीचे कमजोर होने से समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार शुल्क और नए रूसी प्रतिबंधों पर कारोबारियों की नजर है। दोनों ही सोने की कीमतों में तेजी का कारण बन रहे हैं। मिराए एसेट शेयर खान के प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चिप आयात पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की चेतावनी दे रहे हैं और व्यापार तनाव सोने के लिए सकारात्मक है। इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप इस हफ्ते अगले फेडरल रिजर्व अध्यक्ष की घोषणा भी कर सकते हैं।

सोने का वायदा भाव

वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 443 रुपये बढ़कर 1,01,705 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की लिवाली से सोने के वायदा भाव में तेजी आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 443 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 1,01,705 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसमें 15,481 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोना वायदा की कीमत 0.49 प्रतिशत बढ़कर 3,385.98 डॉलर प्रति औंस रही।

चांदी का वायदा भाव

सटोरियों के सौदे बढ़ा देने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 968 रुपये बढ़कर 1,14,623 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर आपूर्ति वाले चांदी अनुबंधों का भाव 968 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 1,14,623 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें कुल 16,647 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की तरफ से नए सौदे करने से चांदी की कीमतों में उछाल देखी गई। हालांकि न्यूयॉर्क में चांदी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 38.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article