बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 मई 2026: रेट में बदलाव, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 8 May 2026 : ईरान-अमेरिका टेंशन के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले गुरुवार को यह 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 0.07% चढ़कर यानी 110 रुपये तेजी के साथ 1,52,371 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,52,261 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,51,149 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 151140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना 0.7% बढ़कर 4,721.00 डॉलर प्रति औंस हो गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151149 रुपये प्रति 10 ग्राम151140 रुपये प्रति 10 ग्राम151078 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150544 रुपये प्रति 10 ग्राम150535 रुपये प्रति 10 ग्राम150473 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138452 रुपये प्रति 10 ग्राम138444 रुपये प्रति 10 ग्राम138387 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113362 रुपये प्रति 10 ग्राम113355 रुपये प्रति 10 ग्राम113309 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88422 रुपये प्रति 10 ग्राम88417 रुपये प्रति 10 ग्राम88381 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹152880₹140100₹114660
मुंबई₹152680₹139950₹114510
कोलकाता₹152680₹139950₹114510
चेन्नई₹153840₹141020₹117720
पटना₹152780₹140000₹114610
लखनऊ₹152880₹140100₹114660
अयोध्या₹152880₹140100₹114660
मेरठ₹152880₹140100₹114660
कानपुर₹152880₹140100₹114660
गाजियाबाद₹152880₹140100₹114660
नोएडा₹152880₹140100₹114660
गुरुग्राम₹152880₹140100₹114660
जयपुर₹152880₹140100₹114710
लुधियाना₹152880₹140100₹114660
गुवाहाटी₹152680₹139950₹114510
इंदौर₹152730₹139950₹114560
अहमदाबाद₹152780₹140000₹114610
वडोदरा₹152780₹140000₹114610
सूरत₹152780₹140000₹114610
नागपुर₹152680₹139950₹114510
चंडीगढ़₹152880₹140100₹114660
पुणे₹152680₹139950₹114510
नासिक₹152710₹139980₹114540
बैंगलोर₹152680₹139950₹114510
भुवनेश्वर₹152680₹139950₹114510
कटक₹152680₹139950₹114510
केरल₹152680₹139950₹114510
रायपुर₹152680₹139950₹114510
हैदराबाद₹152680₹139950₹114510

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। हाजिर सोना 0.9% बढ़कर 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 531 रुपये की तेजी के साथ 1,52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 531 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 728 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,697.6 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा किअमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों से कीमती धातुओं के बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा। इससे सोने की कीमतों में तेजी बनी रही। गांधी ने कहा कि डॉलर में जारी कमजोर रुख से कीमती धातुओं को और सहारा मिला। डॉलर सूचकांक 98 के स्तर से नीचे रहा। अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष को सुलझाने के लिए संभावित समझौते को लेकर बाजार में चल रही अटकलों के कारण डॉलर में आई गिरावट से मौद्रिक नीति में नरमी की संभावनाएं बनी हैं। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.88 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इससे यह 97.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव में आई कमी है। इससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article