बिजनेस

सोने का भाव आज का 8 जनवरी 2026: सस्ता हुआ सोना! जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। यह गिरावट अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बीच प्रॉफिट बुकिंग के कारण हुई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार शाम को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 1,35,773 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना लुढ़कर 1,38,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। MCX गोल्ड फरवरी वायदा भाव 0.25% गिरकर 1,37,663 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि MCX सिल्वर मार्च वायदा भाव 0.33% गिरकर ₹2,49,779 प्रति किलोग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 136675 रुपये प्रति 10 ग्राम135443 रुपये प्रति 10 ग्राम135773 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136128 रुपये प्रति 10 ग्राम134901 रुपये प्रति 10 ग्राम135229 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 125194 रुपये प्रति 10 ग्राम124066 रुपये प्रति 10 ग्राम124368 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102506 रुपये प्रति 10 ग्राम101582 रुपये प्रति 10 ग्राम101830 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79955 रुपये प्रति 10 ग्राम79234 रुपये प्रति 10 ग्राम79427 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹138150₹126650₹103650
मुंबई₹138000₹126500₹103500
कोलकाता₹138000₹126500₹103500
चेन्नई₹139090₹127500₹106400
पटना₹138050₹126550₹103550
लखनऊ₹138150₹126650₹103650
कानपुर₹138150₹126650₹103650
मेरठ₹138150₹126650₹103650
अयोध्या₹138150₹126650₹103650
गाजियाबाद₹138150₹126650₹103650
नोएडा₹138150₹126650₹103650
गुरुग्राम₹138150₹126650₹103650
चंडीगढ़₹138150₹126650₹103650
जयपुर₹138150₹126650₹103650
अहमदाबाद₹138050₹126550₹103550
पुणे₹138000₹126500₹103500
लुधियाना₹138150₹126650₹103650
गुवाहाटी₹138000₹126500₹103500
इंदौर₹138050₹126550₹103550
बैंगलोर₹138000₹126500₹103500
भुवनेश्वर₹138000₹126500₹103500
केरल₹138000₹126500₹103500
रायपुर₹138000₹126500₹103500
हैदराबाद₹138000₹126500₹103500

पिछले दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का दाम 100 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 45.22 डॉलर यानी 1.01 प्रतिशत टूटकर 4,449.87 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

सोना का वायदा भाव

सोने के वायदा भाव में सीमित हलचल देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 633 रुपये या 0.46 प्रतिशत टूटकर 1,38,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हाल के सत्रों में मजबूत बढ़त के बाद मामूली मुनाफावसूली को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स चांदी का वायदा भाव 1.41 अमेरिकी डॉलर या 1.74 प्रतिशत टूटकर 79.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1.91 प्रतिशत चढ़कर 82.58 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया था। विदेशी कारोबार में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव में 21 अमेरिकी डॉलर या 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,475.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्यों बढ़े दाम

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली से बुधवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। उन्होंने कहा कि डॉलर में सुधार से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा। हालांकि लगातार भू-राजनीतिक जोखिम, सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की मांग को समर्थन देते हैं। इससे तेज गिरावट होने से रुक रही है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article