बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 अगस्त 2026: कीमत पहुंची 1.54 लाख पर, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 7 August 2026 : राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.48% बढ़कर यानी 2197 रुपये तेजी के साथ 151055 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,48,858 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,51,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,381.80 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 7 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
गोल्ड 24 कैरेट₹1,51,180₹4,28,588₹1,76,334
गोल्ड 22 कैरेट₹1,38,582₹3,92,872₹1,61,639
गोल्ड 20 कैरेट₹1,25,983₹3,57,157₹1,46,945
गोल्ड 18 कैरेट₹1,13,385₹3,21,441₹1,32,250
गोल्ड 16 कैरेट₹1,00,787₹2,85,725₹1,17,556
गोल्ड 14 कैरेट₹88,188₹2,50,010₹1,02,861
गोल्ड 12 कैरेट₹75,590₹2,14,294₹88,167
गोल्ड 10 कैरेट₹62,992₹1,78,578₹73,472

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹150040₹137550₹112570
मुंबई₹149890₹137400₹112420
कोलकाता₹149890₹137400₹112420
चेन्नई₹150000₹137500₹115650
पटना₹149940₹137450₹112470
लखनऊ₹150040₹137550₹112570
मेरठ₹150040₹137550₹112570
अयोध्या₹150040₹137550₹112570
कानपुर₹150040₹137550₹112570
गुरुग्राम₹150040₹137550₹112570
चंडीगढ़₹150040₹137550₹112570
गाजियाबाद₹150040₹137550₹112570
नोएडा₹150040₹137550₹112570
जयपुर₹150040₹137550₹112570
लुधियाना₹150040₹137550₹112570
गुवाहाटी₹149890₹137400₹112420
इंदौर₹149940₹137450₹112470
अहमदाबाद₹149940₹137450₹112470
सूरत₹149940₹137450₹112470
वडोदरा₹149940₹137450₹112470
पुणे₹149890₹137400₹112420
नागपुर₹149890₹137400₹112420
नासिक₹149920₹137430₹112450
बैंगलोर₹149890₹137400₹112420
भुवनेश्वर₹149890₹137400₹112420
रायपुर₹149890₹137400₹112420
हैदराबाद₹149890₹137400₹112420

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त देखी गई। रुपये की कीमत में गिरावट और मजबूत वैश्विक रुख की वजह से सोना 3,800 रुपये महंगा होकर सात सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना बुधवार के 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 3,800 रुपये बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले सोना 18 जून को 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के आसपास बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत बढ़कर 4,264.24 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 654 रुपये की तेजी के साथ 1,49,147 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 654 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,147 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,254.38 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वार ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में कमजोरी के कारण घरेलू बाजार में आयातित सर्राफा महंगा हो गया, जबकि कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी के बीच विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त ने कीमती धातुओं को और सहारा दिया। गुरुवार को डॉलर इंडेक्स में मामूली बढ़त और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में थोड़ी बढ़ोतरी के कारण रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 95.24 (अस्थायी) पर रहा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि कमज़ोर डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी और पश्चिम एशिया संघर्ष में कूटनीतिक समाधान की उम्मीदों से कीमती धातु की मांग बढ़ी है, जिससे सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में बढ़त हुई और यह सात सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि ईरान के यह कहने के बाद कि होर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री यातायात के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ समझौते पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है, हाजिर सोने की कीमत बढ़कर 4,260 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article