बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 जून 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 7 June 2026 : मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने की कीमत घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 2.47% घटकर यानी 3947 रुपये गिरावट के साथ 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,470.79 डॉलर प्रति औंस रह गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 154238 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 153620 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 141282 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 115679 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 90229 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155910₹140150₹116990
मुंबई₹152730₹140000₹114550
कोलकाता₹152730₹140000₹114550
चेन्नई₹154910₹142000₹119100
पटना₹155810₹140050₹116890
लखनऊ₹155910₹140150₹116990
अयोध्या₹155910₹140150₹116990
मेरठ₹155910₹140150₹116990
कानपुर₹155910₹140150₹116990
गाजियाबाद₹155910₹140150₹116990
नोएडा₹155910₹140150₹116990
गुरुग्राम₹155910₹140150₹116990
चंडीगढ़₹155910₹140150₹116990
जयपुर₹155910₹140150₹116990
लुधियाना₹155910₹140150₹116990
गुवाहाटी₹152730₹140000₹114550
इंदौर₹155810₹140050₹116890
अहमदाबाद₹155810₹140050₹116890
वडोदरा₹155810₹140050₹116890
सूरत₹155810₹140050₹116890
पुणे₹152730₹140000₹114550
नागपुर₹152730₹140000₹114550
नासिक₹152760₹140030₹114580
बैंगलोर₹152730₹140000₹114550
भुवनेश्वर₹152730₹140000₹114550
कटक₹152730₹140000₹114550
केरल₹152730₹140000₹114550
रायपुर₹152730₹140000₹114550
हैदराबाद₹152730₹140000₹114550

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 400 रुपये घटकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,470.79 डॉलर प्रति औंस रह गया

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,221 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। तेल की ऊंची कीमतों, पश्चिम एशिया में लगातार तनाव और ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंताओं ने निवेशकों के भरोसे को कम किया, इसके कारण सोने के वायदा कीमत में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,221 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,326 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 8,346 लॉट का कारोबार हुआ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में अगस्त अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 16.63 डॉलर या 0.37 प्रतिशत टूटकर 4,488.37 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी फंडामेंटल विश्लेषक, पिंकी यादव ने कहा कि एमसीएक्स में सोने की कीमतें गिरीं क्योंकि निवेशक पश्चिम एशिया में लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई व ब्याज दरों पर उनके असर पर ध्यान रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर लगातार बनी मांग के कारण डॉलर इंडेक्स 99.4 के आसपास स्थिर रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article