बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 मार्च 2026: रेट में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 March 2026: पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 31 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है। महावीर जयंती की वजह से आज दिनभर बाजार बंद रहा लेकिन शाम 5 बजे ओपन हुआ और फिर कीमतें बढ़नी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 0.68% बढ़कर यानी 994 रुपये तेजी के साथ 1,46,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 145641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,46,733 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 146733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 146145 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 134407 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 110050 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 85839 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹148410₹136050₹111340
मुंबई₹148260₹135900₹111190
कोलकाता₹148260₹135900₹111190
चेन्नई₹150220₹136050₹137700
पटना₹148310₹135950₹111240
लखनऊ₹148410₹136050₹111340
अयोध्या₹148410₹136050₹111340
मेरठ₹148410₹136050₹111340
कानपुर₹148410₹136050₹111340
गाजियाबाद₹148410₹136050₹111340
नोएडा₹148410₹136050₹111340
गुरुग्राम₹148410₹136050₹111340
चंडीगढ़₹148410₹136050₹111340
जयपुर₹148410₹136050₹111340
लुधियाना₹148410₹136050₹111340
गुवाहाटी₹147280₹135900₹111190
इंदौर₹148310₹135950₹111240
अहमदाबाद₹148310₹135950₹111240
वडोदरा₹148310₹135950₹111240
सूरत₹148310₹135950₹111240
नागपुर₹148260₹135900₹111190
पुणे₹148260₹135900₹111190
नासिक₹148290₹135930₹111220
बैंगलोर₹148260₹135900₹111190
भुवनेश्वर₹148260₹135900₹110460
कटक₹148260₹135900₹110460
केरल₹148260₹135900₹111190
रायपुर₹148260₹135900₹111190
हैदराबाद₹148260₹135900₹111190

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,700 रुपये या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार को कीमतों में सुधार के बावजूद, इस महीने सोने-चांदी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दो मार्च से अब तक सोने की कीमत में 21,300 रुपये, या 12.3 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि चांदी 63,000 रुपये या 21 प्रतिशत तक नीचे आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 38.68 डॉलर, या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,531.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 518 रुपये की तेजी के साथ 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 518 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 25 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,528.23 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कीमतों में इस सुधार का श्रेय शादियों के सीजन से पहले की गई हाजिर लिवाली और वैश्विक बाजार के अनुकूल रुझानों को दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट-कमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार देखने को मिला, जिसे कीमतों में गिरावट के समय की गई लिवाली से समर्थन मिला। वहीं, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड के घटते प्रतिफल ने कीमती धातुओं के बाजार में समग्र धारणा को बेहतर बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि रुपये की विनिमय दर में आए तेज बदलाव ने भी घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों को और अधिक मजबूती प्रदान की।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस-प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना बढ़कर करीब 4,530 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, क्योंकि यह अभी भी उतार-चढ़ाव भरे और अस्थिर तरीके से कारोबार कर रहा है; व्यापारी डॉलर और तेल की कीमतों पर नजर रखे हुए हैं। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट, गौरव गर्ग ने कहा कि वैश्विक बाजारों में, मौजूदा बढ़त के बावजूद, कुल मिलाकर माहौल सतर्क बना हुआ है, क्योंकि इस महीने सोने में करीब 16 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई है, जो दशकों में इसकी सबसे बड़ी गिरावट में से एक है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article