Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 September 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,15,349 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत घटकर ₹1,42,434 प्रति किलोग्राम हो गई। दूसरी ओर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें बढ़कर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था। उधर वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी का भाव सोमवार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। सोना चढ़कर 1,15,925 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी बढ़कर 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 115454 रुपये प्रति 10 ग्राम | 116903 रुपये प्रति 10 ग्राम | 115349 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 114992 रुपये प्रति 10 ग्राम | 116435 रुपये प्रति 10 ग्राम | 114887 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 105756 रुपये प्रति 10 ग्राम | 107083 रुपये प्रति 10 ग्राम | 105660 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 86591 रुपये प्रति 10 ग्राम | 87677 रुपये प्रति 10 ग्राम | 86512 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 67541 रुपये प्रति 10 ग्राम | 68388 रुपये प्रति 10 ग्राम | 67479 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 144387 रुपये प्रति 10 ग्राम | 145060 रुपये प्रति 10 ग्राम | 142434 रुपये प्रति 10 ग्राम |
पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 7,000 रुपये उछलकर 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सोना भी मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच 1,500 रुपये चढ़कर 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले सत्र में 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो शनिवार को 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखी गई और यह 7,000 रुपये उछलकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इससे लगातार चौथे सत्र में बढ़त दर्ज की गई। पिछले कारोबार में चांदी कीमत 1,43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
पिछले दिन क्या रहे विदेश बाजार में सोने-चांदी के भाव
विदेशी बाजार में सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। हाजिर सोना लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 3,824.61 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 47.18 डॉलर प्रति औंस हो गई।
सोना का वायदा भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने और चांदी का भाव सोमवार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1204 रुपये या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 1,034 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत चढ़कर 1,15,925 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।
चांदी का वायदा भाव
चांदी में भी तेजी देखी गई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,290 रुपये या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,559 रुपये या 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,45,817 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
विदेशों में सोने-चांदी का वायदा भाव
वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,837.72 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा। दूसरी ओर चांदी की कीमत एक प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ 47.39 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर रही।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कारोबारियों का कहना है कि रुपये में कमजोरी और घरेलू बाजार में निराशाजनक माहौल ने सोने की कीमतों को और मजबूती दी। विश्लेषकों के अनुसार, सर्राफा कीमतों में उछाल- मजबूत वैश्विक मांग और कमजोर डॉलर के कारण आया। निवेशकों ने निरंतर वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया।
