बिजनेस

सोने का भाव आज का 30 मार्च 2026: रेट में 3700 रुपये की बढ़ोतरी, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 March 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 March 2026: पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,700 रुपये या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.19% बढ़कर यानी 1718 रुपये बढ़त के साथ 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,47,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,46,217 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 146733 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट142942 रुपये प्रति 10 ग्राम146217 रुपये प्रति 10 ग्राम146733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट142370 रुपये प्रति 10 ग्राम145631 रुपये प्रति 10 ग्राम146145 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट130935 रुपये प्रति 10 ग्राम133935 रुपये प्रति 10 ग्राम134407 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट107207 रुपये प्रति 10 ग्राम109663 रुपये प्रति 10 ग्राम110050 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट83621 रुपये प्रति 10 ग्राम85537 रुपये प्रति 10 ग्राम85839 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹147430₹135150₹110610
मुंबई₹147280₹135000₹110460
कोलकाता₹147280₹135000₹110460
चेन्नई₹148370₹136000₹113450
पटना₹147330₹135050₹110510
लखनऊ₹147430₹135150₹110610
मेरठ₹147430₹135150₹110610
अयोध्या₹147430₹135150₹110610
कानपुर₹147430₹135150₹110610
गाजियाबाद₹147430₹135150₹110610
नोएडा₹147430₹135150₹110610
गुरुग्राम₹147430₹135150₹110610
चंडीगढ़₹147430₹135150₹110610
जयपुर₹147430₹135150₹110610
लुधियाना₹147430₹135150₹110610
गुवाहाटी₹147280₹135000₹110460
इंदौर₹147330₹135050₹110510
अहमदाबाद₹147330₹135050₹110510
सूरत₹147330₹135050₹110510
वडोदरा₹147330₹135050₹110510
पुणे₹147280₹135000₹110460
नागपुर₹147280₹135000₹110460
नासिक₹147310₹135030₹110490
बैंगलोर₹147280₹135000₹110460
भुवनेश्वर₹147280₹135000₹110460
कटक₹147280₹135000₹110460
केरल₹147280₹135000₹110460
रायपुर₹147280₹135000₹110460
हैदराबाद₹147280₹135000₹110460

पिछले कारोबारी दिन सोने का हाल

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। 99.9% शुद्ध (24 कैरेट) सोना 1,900 रुपये यानी करीब 1.3% सस्ता होकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले यह 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि सोना मजबूत रहा और करीब 37.19 डॉलर (करीब 1%) बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,997 रुपये (1.43%) चढ़कर 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले गुरुवार के शाम सत्र में यह 4,604 रुपये (3.2%) गिरकर 1,39,493 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह जून डिलीवरी वाला सोना भी 1,811 रुपये (1.27%) बढ़कर 1,44,325 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 4,926 रुपये (3.34%) गिरकर 1,42,514 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 89.1 डॉलर (2.04%) बढ़कर 4,465.4 डॉलर प्रति औंस और जून कॉन्ट्रैक्ट 80.55 डॉलर (1.83%) चढ़कर 4,489.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहा, जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और वैश्विक बाजार के संकेत रहे। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एक्सपर्ट्स प्रवीण सिंह के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण निवेशकों ने सस्ते दाम पर खरीदारी की, जिससे सोना 4,420 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ा। हालांकि बाद में तेल की कीमतों में सुधार से सोने की तेजी थोड़ी कम हो गई। वहीं, जिगर त्रिवेदी के अनुसार, पिछले सत्र में बड़ी गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ी, जिससे सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया। इसके पीछे एक कारण अमेरिका द्वारा ईरान को युद्ध समाप्त करने के लिए दी गई समयसीमा बढ़ाना भी रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article