बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 अक्टूबर 2025: लगा ब्रेक! लुढ़का सोना, चांदी चमकी, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। लेकिन आज फिर गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,16,954 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,45,610 प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए शिखर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) अपने रिकॉर्ड स्तर पर थीं। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट117332 रुपये प्रति 10 ग्राम116833 रुपये प्रति 10 ग्राम116954 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 116862 रुपये प्रति 10 ग्राम116365 रुपये प्रति 10 ग्राम116486 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 107476 रुपये प्रति 10 ग्राम107019 रुपये प्रति 10 ग्राम107130 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट87999 रुपये प्रति 10 ग्राम87625 रुपये प्रति 10 ग्राम87716 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट68639 रुपये प्रति 10 ग्राम68347 रुपये प्रति 10 ग्राम68418 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999145120 रुपये प्रति किलोग्राम145010 रुपये प्रति 10 किलोग्राम145610 रुपये प्रति 10 किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

वैश्विक बाजारों में मजबूती और अमेरिकी मौद्रिक नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 की उछाल के साथ ₹1,21,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। मंगलवार को यह भाव ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹1,100 बढ़कर ₹1,20,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹1,19,400 था। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹1,50,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।

पिछले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। हाजिर सोना 1% से अधिक चढ़कर $3,895.33 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी करीब 2% उछलकर $47.56 प्रति औंस हो गई।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने-चांदी का प्रदर्शन

घरेलू वायदा बाजार (MCX) में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹535 की तेजी के साथ ₹1,17,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। फरवरी डिलीवरी वाला सोना ₹617 चढ़कर ₹1,19,055 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंचा। चांदी के वायदा अनुबंधों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिसंबर अनुबंध ₹2,699 बढ़कर ₹1,44,844 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मार्च 2026 अनुबंध ₹3,980 की तेजी के साथ ₹1,47,784 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

क्या कहते हैं जानकार?

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी सरकार के खर्च बिल को संसद से मंजूरी नहीं मिलने और संभावित शटडाउन की आशंका से निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कीमती धातु विश्लेषक मानव मोदी के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और कमजोर श्रम बाजार ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं बढ़ा दी हैं, जिससे सोने-चांदी को समर्थन मिला है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article