बिजनेस

सोने का भाव आज का, 29 जुलाई 2025: सोना लुढ़का, चांदी उछली, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 July 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का इनकी कीमतों पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है? (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार शाम को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98296 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी बढ़कर 113307 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रे: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98446 रुपये98274 रुपये98296 रुपये
सोना 23 कैरेट98052 रुपये97880 रुपये97902 रुपये
सोना 22 कैरेट90177 रुपये90019 रुपये90039 रुपये
सोना 18 कैरेट73835 रुपये73706 रुपये73722 रुपये
सोना 14 कैरेट57591 रुपये57490 रुपये57503 रुपये
चांदी 999112984 रुपये प्रति किलो113590 रुपये प्रति किलो113307 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या थे सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते के बाद सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग कम हो गई। इससे स्टॉकिस्ट की लगातार बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई और यह 500 रुपये की गिरावट के साथ 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना शनिवार को 600 रुपये की गिरावट के साथ 98,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और सोमवार को यह 500 रुपये टूटकर 97,750 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 98,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, सोमवार को चांदी की कीमतें 1,000 रुपये घटकर 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुईं। शनिवार को यह 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना और चांदी क्रमशः 3,337.95 डॉलर और 38.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहे थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतीन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले सप्ताह डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण सोने का कारोबार सकारात्मक लेकिन लगभग स्थिर दायरे में 3,335 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा।’ अमेरिका ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिसमें अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले अधिकांश यूरोपीय सामान पर 15 प्रतिशत शुल्क के साथ-साथ 27 देशों के समूह द्वारा अमेरिकी उद्योग में सैकड़ों अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता शामिल है। यह समझौता पिछले सप्ताह हुए अमेरिका-जापान व्यापार समझौते जैसा ही है।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जिनमें बेरोजगारी भत्ते के दावे और दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े शामिल हैं, पर कड़ी नज़र रखेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, व्यापार आशावाद और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच तेज़ड़िये सतर्क रहे और सोने की कीमत स्थिर बनी रही।

गांधी ने कहा कि शुल्क संबंधी चिंताओं में कमी के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग घटने के कारण पिछले सप्ताह सर्राफा की कीमतों में गिरावट आई। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के साथ तनाव को कम करके अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर बाजार की चिंताओं को कम किया। उन्होंने आगे कहा कि दोनों कारकों ने अमेरिकी डॉलर में वृद्धि में योगदान दिया, जो लगातार तीसरे दिन बढ़ा है और कीमती धातुओं की कीमतों पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

वायदा बाजार में सोने का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 206 रुपये बढ़कर 98,025 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 206 रुपये बढ़कर 98,025 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 5,831 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,397.30 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी के भाव

वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 116 रुपये की तेजी के साथ 1,13,168 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 116 रुपये या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 1,13,168 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 16,021 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.42 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article