बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 नवंबर 2025: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, कैरेट के हिसाब से जानें ताजा दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं आज देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,26,666 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,64,286 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी की कीमत बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना वायदा की कीमत घटकर 1,25,733 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। चांदी की कीमत बढ़कर 1,63,341 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 126057 रुपये प्रति 10 ग्राम126666 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 125552 रुपये प्रति 10 ग्राम126159 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115468 रुपये प्रति 10 ग्राम116026 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94542 रुपये प्रति 10 ग्राम95000 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 73743 रुपये प्रति 10 ग्राम74100 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 162667 रुपये प्रति किलोग्राम164286 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्ट और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर लिवाली के कारण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 640 रुपये टूटकर 1,29,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि, चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 640 रुपये गिरकर 1,28,860 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रही। एसोसिएशन के अनुसार, हालांकि, चांदी की कीमत 5,100 रुपये बढ़कर 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं, जो लगातार तीसरे सत्र में बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन सत्र में चांदी 13,200 रुपये बढ़ी है, जो सोमवार को 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 5.60 डॉलर या 0.13 प्रतिशत घटकर 4,158.38 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वायदा बाजार में सोना-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 198 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत घटकर 1,25,733 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी, जिसमें 6,075 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसके विपरीत, कमजोर शुरुआत के बाद चांदी वायदा में तेजी आई। इसके दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 2,069 रुपये यानी 1.28 प्रतिशत बढ़कर 1,63,341 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिसमें 6,965 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, दिसंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा कारोबार में 11.4 डॉलर घटकर 4,153.8 डॉलर प्रति औंस रह गया, जिससे चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया। वैश्विक बाजार में भी चांदी ने अपनी सकारात्मक बढ़त जारी रखी। दिसंबर अनुबंध की वायदा कीमत 1.25 प्रतिशत बढ़कर 53.57 डॉलर प्रति औंस पर रही। यह लगातार चौथा दिन है जब इसमें बढ़त जारी रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। रूस-यूक्रेन शांति समझौते की दिशा में प्रगति से भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के साथ कुछ मुनाफावसूली हुई। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतें करीब 4,150 डॉलर प्रति औंस तक गिर गईं, लेकिन दो सप्ताह के उच्च स्तर के करीब बनी रहीं, क्योंकि निवेशक अगले महीने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका में शुरुआती बेरोजगारी के दावे हैरानी की बात है कि कम थे और टिकाऊ माल के ऑर्डर उम्मीद से ज्यादा मजबूत थे, लेकिन इससे ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कम नहीं हुईं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article