बिजनेस

सोने का भाव आज का, 28 जुलाई 2025: सोना संभला, चांदी हुई नरम, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 July 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार का इनकी कीमतों पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

आज सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है। कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़ाकर 98446 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी घटकर 112984 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रे: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98388 रुपये98375 रुपये98446 रुपये
सोना 23 कैरेट97994 रुपये97981 रुपये98052 रुपये
सोना 22 कैरेट90123 रुपये90112 रुपये90177 रुपये
सोना 18 कैरेट73791 रुपये73781 रुपये73835 रुपये
सोना 14 कैरेट57557 रुपये57549 रुपये57591 रुपये
चांदी 999114342 रुपये प्रति किलो113207 रुपये प्रति किलो112984 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन के सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी 'भाषा' के अनुसार, वैश्विक व्यापार तनाव में कमी और सुरक्षित निवेश की मांग घटने से शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि इससे पिछले सत्र में यह 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी शुक्रवार को 500 रुपये घटकर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया, जो गुरुवार को 99,250 रुपये था।

हालांकि चांदी की कीमतों में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं देखा गया। यह 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 20.72 डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,347.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि हाजिर चांदी 0.35 प्रतिशत टूटकर 38.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्यों घटे सोने के भाव? विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी 'भाषा' के अनुसार एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, शुक्रवार को सोने में गिरावट अमेरिकी डॉलर की मजबूती, शुल्क तनाव में कमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कमजोर पड़ने के कारण आई। गांधी ने बताया कि अमेरिका ने जापान के साथ पहले ही व्यापार समझौता किया है और यूरोपीय संघ के साथ भी समझौते की संभावनाएं हैं। इसके अलावा, अमेरिका भारत, मेक्सिको और ब्राजील जैसे देशों के साथ भी व्यापार समझौतों की दिशा में बढ़ रहा है। इससे सोने पर बिकवाली का दबाव बढ़ा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि व्यापारिक साझेदारों के साथ शुल्क समझौतों की संभावनाओं ने सुरक्षित निवेश की मांग को कमजोर किया है, जिससे सोना 3,345 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उन्होंने चेताया कि ऊंचे स्तरों पर सोने में अस्थिरता बनी रह सकती है। सभी की निगाहें अब अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति पर टिकी हैं, जो कीमतों की दिशा तय करेगी।

वायदा बाजार में सोने की चाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को 296 रुपये गिरकर 98,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें कुल 7,609 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने इसकी वजह कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव भी 0.38 प्रतिशत गिरकर 3,355.91 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वायदा बाजार में चांदी के भाव

एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को 117 रुपये बढ़कर 1,15,250 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। इसमें कुल 19,844 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के मुताबिक, ताजा सौदों की वजह से चांदी के दामों में यह तेजी देखी गई। वैश्विक बाजार में भी चांदी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 39.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

फिलहाल सोने में गिरावट और चांदी में हल्की तेजी का रुझान है। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर फैसले पर है, जो सर्राफा बाजार के लिए दिशा तय करेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article