बिजनेस

सोने का भाव आज का 27 मार्च 2026: रेट में उठापटक, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 March 2026: ईरान के खिलाफ इजराइल और अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठा-पटक हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के जेवर खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 March 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,900 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात 10 बजे तक 4.08% बढ़कर यानी 5692 तेजी के साथ 1,45,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,39,493 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,44,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार सुबह तक 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,43,715 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 37.19 डॉलर, यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 146205 रुपये प्रति 10 ग्राम143715 रुपये प्रति 10 ग्राम142942 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 145620 रुपये प्रति 10 ग्राम143140 रुपये प्रति 10 ग्राम142370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 133924 रुपये प्रति 10 ग्राम131643 रुपये प्रति 10 ग्राम130935 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 109654 रुपये प्रति 10 ग्राम107786 रुपये प्रति 10 ग्राम107207 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 85530 रुपये प्रति 10 ग्राम84073 रुपये प्रति 10 ग्राम83621 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली144860132800108680
मुंबई144710132650108530
कोलकाता144710132650108530
चेन्नई146510134300112000
पटना144760132700108580
लखनऊ144860132800108680
अयोध्या144860132800108680
गाजियाबाद144860132800108680
नोएडा144860132800108680
गुरुग्राम144860132800108680
चंडीगढ़144860132800108680
जयपुर144860132800108680
मेरठ144860132800108680
लुधियाना144860132800108680
गुवाहाटी144710132650108530
जलगांव144710132650108530
इंदौर144760132700108580
कानपुर144860132800108680
अहमदाबाद144760132700108580
वडोदरा144760132700108580
सूरत144760132700108580
पुणे144710132650108530
नागपुर144710132650108530
नासिक144740132680108560
बैंगलोर144710132650108530
भुवनेश्वर144710132650108530
कटक144710132650108530
केरल144710132650108530
रायपुर144710132650108530
हैदराबाद144710132650108530

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव कैसा रहा?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजार में मजबूती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई। 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोने का भाव 4,900 रुपये यानी 3.38% बढ़कर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले इसका बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना करीब 82 डॉलर (करीब 2%) बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने की कीमत

वायदा बाजार में भी सोना मजबूत रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 5,091 रुपये यानी 3.66% की बढ़त के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर अप्रैल वायदा सोना 157.9 डॉलर बढ़कर 4,559.9 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन कीमत बढ़ने की वजह क्या रही?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी मजबूत वैश्विक संकेतों और बेहतर भू-राजनीतिक माहौल के कारण आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्षविराम की उम्मीद से डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिससे सोने की मांग बढ़ी।

हालांकि, ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार किया है। दूसरी ओर, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगाने से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ गई है। इन सभी कारणों से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article