बिजनेस

सोने का भाव आज का 27 जनवरी 2026: सातवें आसमान पर रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock/canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इसने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक आज दिल्ली में 24 कैरेट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) वाला सोना 7,300 रुपये या 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को यह 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार 6वें कारोबारी दिन बढ़त के साथ अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। MCX गोल्ड फरवरी वायदा करीब 4000 रुपये या 2.4% से अधिक बढ़कर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन MCX पर सोने का भाव 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फरवरी डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड वायदा भाव मंगलवार को 26.25 डॉलर, यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 5,096.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सेशन में इसने 5,107.9 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। शुक्रवार को सोने ने विदेशी ट्रेड में पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस का मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार किया था। वैश्विक बाजारों में अपनी तेजी जारी रखते हुए लगातार सातवें दिन बढ़ी। यह 79.13 अमेरिकी डॉलर, या 1.58 प्रतिशत बढ़कर 5,087.48 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। पीली धातु ने पहले सोमवार को 121.07 अमेरिकी डॉलर, या 2.43 प्रतिशत बढ़कर 5,110.24 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर पहली बार 5,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस को पार किया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने की कीमत बढ़कर 1,62,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज मंगलवार को बाजार बंद होने तक सोना 1,58,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट154310 रुपये प्रति 10 ग्राम159027 रुपये प्रति 10 ग्राम158901 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट153692 रुपये प्रति 10 ग्राम158390 रुपये प्रति 10 ग्राम158265 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट141348 रुपये प्रति 10 ग्राम145669 रुपये प्रति 10 ग्राम145553 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट115733 रुपये प्रति 10 ग्राम119270 रुपये प्रति 10 ग्राम119176 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 90271 रुपये प्रति 10 ग्राम93031 रुपये प्रति 10 ग्राम92957 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹162100₹148600₹121610
मुंबई₹161950₹148450₹121460
कोलकाता₹161950₹148450₹121460
चेन्नई₹163910₹150250₹125000
पटना₹162000₹148500₹121510
लखनऊ₹162100₹148600₹121610
मेरठ₹162100₹148600₹121610
कानपुर₹162100₹148600₹121610
अयोध्या₹162100₹148600₹121610
गाजियाबाद₹162100₹148600₹121610
नोएडा₹162100₹148600₹121610
गुरुग्राम₹162100₹148600₹121610
चंडीगढ़₹162100₹148600₹121610
जयपुर₹162100₹148600₹121610
अहमदाबाद₹162000₹148500₹121510
पुणे₹161950₹148450₹121460
लुधियाना₹162100₹148600₹121610
गुवाहाटी₹161950₹148450₹121460
इंदौर₹162000₹148500₹121510
बैंगलोर₹161950₹148450₹121460
भुवनेश्वर₹161950₹148450₹121460
केरल₹161950₹148450₹121460
रायपुर₹161950₹148450₹121460
हैदराबाद₹161950₹148450₹121460

पिछले कारोबारी दिन सोने के भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। सोना 1,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती और स्टॉकिस्टों की नई खरीदारी के चलते कीमतों में यह तेजी देखने को मिली। इससे पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोने ने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने ने नया रिकॉर्ड कायम किया। हाजिर बाजार में सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। फॉरेक्स डॉट कॉम के अनुसार, सोना 30.73 डॉलर या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सोने का वायदा भाव

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच, शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार पांचवें सत्र में तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचा। फरवरी डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 2,885 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव 1,56,341 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, कॉमेक्स बाजार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 56.6 डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 4,970 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि शुक्रवार को सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और मजबूत निवेश मांग के चलते मार्च 2020 के बाद यह सोने का सबसे अच्छा साप्ताहिक प्रदर्शन रहा।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर बाजार में सोना करीब 4,960 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि इससे पहले यह 4,967 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। ग्रीनलैंड से जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी के मुताबिक, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है और ये अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। सोना 4,970 डॉलर (लगभग 1,59,200 रुपये) और चांदी 99.2 डॉलर (करीब 3,40,000 रुपये) तक पहुंच गई। यह मार्च 2020 के बाद इन कीमती धातुओं का सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन रहा है, जिसकी मुख्य वजह भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है।

आशिका ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि MCX पर सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी वैश्विक जोखिम कारकों और अनुकूल व्यापक आर्थिक परिस्थितियों का परिणाम है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article