बिजनेस

सोने का भाव आज का 26 सितंबर 2025: सोना का रेट लुढ़का, चांदी में उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी रही है। लेकिन नवरात्रि में सोना तीन दिनों से लुढ़क रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट. 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 September 2025 : कुछ एक दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन नवरात्रि में लगातार तीन दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 1,13,262 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,38,100 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,900 रुपये बढ़कर 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं, जबकि 24 कैरेट सोने में 330 रुपये की तेजी आई। इसकी कीमत बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने का वायदा भाव 171 रुपये या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की वायदा कीमत 400 रुपये या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट 113349 रुपये प्रति 10 ग्राम113299 रुपये प्रति 10 ग्राम113262 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 112895 रुपये प्रति 10 ग्राम112845 रुपये प्रति 10 ग्राम112808 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 103828 रुपये प्रति 10 ग्राम103782 रुपये प्रति 10 ग्राम103748 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 85012 रुपये प्रति 10 ग्राम84974 रुपये प्रति 10 ग्राम84947 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 66309 रुपये प्रति 10 ग्राम66280 रुपये प्रति 10 ग्राम66258 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 137040 रुपये प्रति किलोग्राम137467 रुपये प्रति किलोग्राम138100 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार को 700 रुपये घटकर 1,16,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रही। बुधवार को यह 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

gold

सोने की कीमत

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

silver

चांदी की कीमतें

पिछले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रहे सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 21.40 डॉलर या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह 14 साल के उच्चतम स्तर के करीब है।

वायदा बाजार में सोने की कीमत

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी का भाव बढ़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट में सोने का भाव 125 रुपये या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,12,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 147 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत फिसलकर 1,13,500 प्रति 10 ग्राम रहा।

gold

सोने की वायदा कीमत

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

दूसरी ओर चांदी की कीमत में तेजी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 124 रुपये या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,34,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 147 रुपये या 0.11 प्रतिशत चढ़कर 1,35,563 रुपये प्रति रही। वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव 3,768.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 44.19 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article